फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, Taxbill hisar, Hisar

निगम से रातों रात उठाए टैक्स के कट्टे, अब डाले पार्षदों के घर

Wed, 23 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 23 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, Taxbill hisar, Hisar
tax evasion
नगर निगम के बाबुओं ने कमरों में छिपा कर रखे हाउस टैक्स बिलों के कट्टे रातों रात निगम से गायब कर दिए। कर्मचारियों ने ये बिल के कट्टे अब पार्षदों के घरों में डलवा दिए हैं। हालांकि कई पार्षदों ने अपने घरों में प्रॉपर्टी बिलों के कट्टे गिराने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे अपने घरों में बिल नहीं रखवाएंगे। निगम कर्मचारियों की ड्यूटी है कि वे बिल बांटें अगर उन्हें कहीं दिक्कत है तो पार्षद आधी रात को हेल्प करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि वे कर्मचारियों का बिल न बांटने में साथ दे देंगे।
विज्ञापन


सोमवार देरशाम को एक्सईएन कार्यालय में बैठे अधीक्षक कैलाश चंद्र के पास किसी का फोन आया। फोन आते ही उन्होंने एक्सईएन रामजीलाल व कमिश्नर पीए समयपाल को कहा कि सर मीडिया को पता चल गया। टैक्स बिलों के कट्टे 19 नंबर रूम में छिपा रखे हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि अब क्या हो सकता है। अधीक्षक सीधे नीचे दौड़कर आया और रातोंरात ही उन बिलों को वहां से उठवाकर कहीं और रखवा दिए।
विज्ञापन


मेरे घर टैक्स बिलों के कट्टे भरकर आए हैं। खुद बिल बांट रहा हूं। सुबह ही कर्मचारी टैक्स बिल के कट्टे रख गए हैं।
- उदयवीर मिंटू, पार्षद

मेरे घर प्रॉपर्टी टैक्स बिल के कट्टे रखने के लिए आए थे। मैंने साफ मना कर दिया। मेयर मैडम ने भी साफ कहा है कि बिल रखवाने नहीं है। शहर की जनता तक बिल पहुंचने चाहिए ये कर्मचारियों की ड्यूटी है। वे बिल तुरंत प्रभाव से लोगों तक पहुंचा सकें ताकि निगम को आमदन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि

मेरे वार्ड में तो बिल ही नहीं बांटे जा रहे। लोगों की डिमांड पर मैं खुद बिल निकलवाकर लोगों तक पहुंचा रहा हूं। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की नियत में खोट है। वे पैसा जमा ही नहीं करवाना चाहते।
- नरेंद्र शर्मा, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed