फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, Rajguru market hisar, Hisar

निगम की टीम गई अतिक्रमण हटाने, व्यापारियों ने किया विरोध

Sun, 23 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 23 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, Rajguru market hisar, Hisar
nagar nigam - फोटो : Bureau

राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने नागोरी गेट पर टीम के एंट्री करने के साथ ही किलकियां मारनी शुरू कर दी। टीम इंचार्ज ने मौके से वापस चलने के निर्देश कर दिए। मगर एसआई राजेश घणघस व क्लर्क सुरेंद्र वर्मा ने मामला संभाल लिया। कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में पहले निगम अधिकारियों ने हाथ जोड़कर सड़क से अतिक्रमण हटाने की रिक्वेस्ट की। पूरे बाजार में टीम ने एक राउंड केवल चेतावनी देने का ही लगाया। चेतावनी के बाद भी जो दुकानदार सड़क से सामान नहीं उठा रहे थे उनमें से कुछ का सामान निगम टीम ने उठा लिया।

विज्ञापन


कहा दिवाली तक लगा लो
टीम ने बरामदों में रखा कोई सामान तक नहीं उठाया। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि सड़क पर सामान आएगा तो टीम नहीं छोड़ेगी। बरामदों में केवल खड़े होकर खरीददारी करने की जगह छोड़ दो। इससे आगे नहीं बढ़ना। सचिव राजेश महता ने कहा कि दिवाली तक व्यापारी बरामदे यूज कर सकते हैं इसके बाद नहीं। रविवार को बाबूलाल अग्रवाल भी सकारात्मक रुख में नजर आए। वे निगम टीम का अतिक्रमण हटवाने में सहयोग कर रहे थे। निगम की टीम ने बाजार में दो राउंड लगाए। पहले हाथ जोड़कर चेतावनी दी। दूसरी बार सामान उठाया। दोपहर तीन बजे मार्केट गई टीम करीब डेढ़ घंटे तक बाजार में रही।
विज्ञापन


पार्किंग की अव्यवस्था पर बोले सचिव
पार्किंग की अव्यवस्था पर सचिव राजेश महता ने एसोसिएशन सदस्यों की खूब खिंचाई की। उन्होंने कहा कि आपको बार बार चेतावनी दी जा रही है मगर यहां व्यवस्था ठीक नहीं। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यहां सड़क वाहनों से भरी पड़ी है। उन्होंने एसोसिएशन सदस्यों को कहा कि आपको पार्किंग व्यवस्था के लिए दी गई थी अव्यवस्था के लिए नहीं। इस पर राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र बजाज ने कहा कि हमसे पार्किंग नहीं संभल रही। 30 अक्तूबर के बाद पार्किंग निगम संभाल लें। अधिकारी ने मार्केट में फोर व्हीलर की एंट्री बैन करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हटाई रेहड़ी
आर्य समाज मंदिर के पास कुल्फी की रेहड़ी लगाने वाले ने निगम टीम की चेतावनी के बाद भी सड़क से सामान नहीं हटाया। निगम की टीम उसका सामान भी उठाकर नहीं लाई। इस मामले को लेकर निगम में तरह तरह की चर्चाएं है। हालांकि निगम अधिकारियों ने रेहड़ी वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

व्यापारियों से मामूली नोकझोंक
व्यापारियों के साथ हुई मामूली नोकझोंक में एसआई राजेश घणघस के पांव में भी चोट आई है। निगम की टीम केवल औपचारिकता करती नजर आई। बार बार चेतावनी दी जा रही थी। सचिव व अन्य स्टाफ ने व्यापारियों के आगे हाथ भी जोड़े। व्यापारी फिर भी नहीं माने। जिन लोगों ने सड़कों पर सामान रखा था निगम अधिकारी औपचारिकता कर करीब 15-20 मेजें उठाकर ले आए।



मार्केट में व्यापारियों ने हुड़दंग मचाने की कोशिश की। हमने एक बार अतिक्रमण हटवाना बंद कर दिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। उच्च अधिकारियों को भी मामले के बारे में बताया गया। बाद में टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी जिन लोगों ने सड़क पर सामान रखा था उनका सामान उठा लाए। दिवाली तक यह अभियान लगातार रहेगा। सड़कों पर किसी का सामान नहीं रखने दिया जाएगा।
- राजेश महता, सचिव नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed