क्यूसीआई ने भेजे 34 सवाल, 9 का रिकॉर्ड उपलब्ध करा पाया निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में आई टीम को क्यूसीआई (क्वालिटी कंट्रोल काउंसिल ऑफ इंडिया) के 34 सवालों पर नगर निगम खरा नहीं उतरा। क्यूसीआई टीम को मॉनिटर कर रही दिल्ली की टीम ने 34 सवालों के रिकॉर्ड सहित जवाब उपलब्ध करवाने के लिए भेजे। निगम से टीम के माध्यम से भेजी गई लिस्ट में मात्र 9 सवालों के जवाब ही सही दिए गए अथवा उनका रिकॉर्ड उपलब्ध करवा पाए। कई प्रोजेक्ट में निगम की खूब किरकिरी भी हुई। टीम ने फील्ड में जागरूकता के लिए होर्डिंग्स रातोंरात लगा दिए मगर जब रिकॉर्ड मांगा गया तो निगम के पास उपलब्ध नहीं था। अगर प्रतिशतता की बात करें तो निगम 100 में से साढ़े 26 प्रतिशत सवालों का जवाब दे पाया और उनका रिकॉर्ड उपलब्ध करा पाया।
ये बोले सर्वे इंचार्ज
नगर निगम की टीम ने इस मामले में चालबाजी करने की भी कोशिश की। टीम ने वो रिकॉर्ड लेने से साफ इनकार कर दिया। टीम इंचार्ज ने कहा कि मुझे 31 दिसंबर से पहले जो उच्च अधिकारियों के ऑर्डर हुए हैं वो लेटर चाहिए।
रिकॉर्ड आनलाइन भी भेजा, हार्ड कॉपी भी ले गए साथ
जिस प्रोजेक्ट पर जो काम चल रहा है उसका पूरा रिकॉर्ड सर्वे टीम ने ऑनलाइन मुख्यालय में भेज दिया। साथ ही टीम अपने साथ भी निगम ने जो रिकॉर्ड उपलब्ध करवा उसकी हार्ड फोटोकॉपी भी ले ली। यह रिकॉर्ड भी टीम को वहां जमा करवाना है।
ये थे सवाल
- निगम में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की वास्तविक संख्या - हां
- निगम एरिया में डोर टू डोर से ठोस कचरा एकत्रित करने की रिपोर्ट - हां
- यूजर चार्जिज कितने एरिया से आ रहा है - हां
- कचरा उठाने की परिवहन व्यवस्था - हां
- पक्के कर्मचारियों की संख्या - हां
- दिन में दो बार झाडू निकालने वाले कॉमर्शियल एरिया - नहीं
- व्यवसायिक एवं अधिसूचित इलाकों में त्योहारों व संडे के दिन सफाई - नहीं
- व्यवसायिक इलाकों में डस्टबिन कितने रखे गए - उपलब्ध
- बिल्डिंग मैटीरियल को उठाने की व्यवस्था - नहीं
- जीपीएस युक्त कचरा उठाने वाले वाहनों की संख्या - नहीं
- कचरे से ऊर्जा व खाद बनाने की सुविधा - नहीं
- कचरे के उपयोग की प्रतिशतता - नहीं
- क्या वैैैज्ञानिक विधि से कचरे को जमीन में दबाया जाता है - नहीं
- ग्रीन व रेड वेस्ट को अलग अलग एकत्रित करने की प्रक्रिया - नहीं
- निगम की सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक का प्रयोग - नहीं
- 100 किलोग्राम से अधिक कचरा निकलने वाले बैंक्वेट और रेस्टोरेंट क्या कंपोस्ट बनाई जाती है - नहीं
- क्या निगम एरिया के स्कूलों, कॉलेजों व हॉस्टल से निकलने वाले बायो कचरे से कंपोस्ट बनाई जाती है - नहीं
- सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे से कंपोस्ट बनाई जाती है - नहीं
- अनाज मंडी मार्केट से निकलने वाले कचरे से कंपोस्ट बनाई जाती है - नहीं
- क्या शहर खुले में शौच मुक्त है - नहीं
- आईएचएचएल स्कीम के तहत क्या आवेदकों को बेनिफिट दिए गए - हां
- आईएचएचएल में जिन लोगों को स्कीम का फायदा मिला उनके निर्माण की फोटो ली गई - हां
- सामुदायिक एवं सार्वजनिक टॉयलेट कितने बने और लक्ष्य क्या था निगम इसे अचीव कर पाया - हां
- स्वच्छ भारत मिशन ऑनलाइन नेट पर पब्लिसिटी के लिए नियुक्त कर्मचारियों की संख्या - नहीं
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रचार प्रसार के लिए जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति - नहीं
- असली तरक्की नामक होर्डिंग से खुले में शौच रोकने संबंधित प्रचार - नहीं
- खुले में शौच मुक्त के लिए बैनर, वॉल पेटिंग, स्टैंडी कितने लगाए - नहीं
- सार्वजनिक टॉयलेट के प्रचार के लिए कितने बैनर व स्टैंडी लगाए गए - नहीं
- स्वच्छता कैंपेन के लिए कितने वॉलिंटियर्स को आई कार्ड जारी किए - नहीं
- शहरी मंत्रालय व गुणवत्ता नियंत्रण परिषद के थीम आधारित सफाई अभियान - हां
- शहरी मंत्रालय के अधीन आयोजित अन्य कार्यक्रमों की सूची - नहीं