कितने घंटे में हट जाएगी गंदगी, अधिकारियों की लिमिट तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गंदगी दिखे तो मोबाइल से फोटो खींच कर स्वच्छ मोबाइल एप पर अपलोड कर निश्चिंत हो जाइए। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की 48 घंटे के भीतर सफाई करवाने की जिम्मेदारी होगी। जल्द ही एप जारी होगा। हालांकि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्वच्छ मोबाइल एप के साथ शहर को जोड़ने के लिए निगम ने लेवल वाइज अधिकारियों के नाम व उनके मोबाइल नंबर यूएलबी को भेज दिए हैं। अब शहर में अगर कोई इस एप पर गंदगी की फोटो डाल देगा तो अधिकारियों को निर्धारित समय में वह गंदगी वहां से हटवाने की जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी। अगर निर्धारित समय में वहां से गंदगी नहीं उठी तो वह शिकायत अपने आप कुछ घंटे बाद संबंधित अधिकारी के बॉस के पास चली जाएगी। लेवल जीरो के पास 48 घंटे का समय होगा। अगर 48 घंटे तक वहां से कचरा नहीं उठा तो अपने आप एप लेवल वन यानी उनके ऊपर के अधिकारी को नोटिफिकेशन भेज देगा। उसका भी निर्धारित समय होगा अगर वहां भी समाधान नहीं हुआ तो यूं होते होते यह शिकायत आखिर में कमिश्नर के पास पहुंच जाएगी।
फोटो डलते ही आ जाएगा रेड ऑप्शन, साथ ही लोकेशन
स्वच्छ मोबाइल एप के जरिए अगर शहर में गंदगी की कहीं फोटो डाली जाएगी तो लेवल जीरो (एसआई) के पास रेड (लाल) कलर का संकेत लोकेशन के साथ अटैच हो जाएगा। यह रेड कलर तब तक रहेगा जब तक उस स्थान की सफाई नहीं हो जाएगी।
सरकार ने निर्धारित किए 6 लेवल
लेवल अधिकारी टाइम दिनों में
पहला लेवल जीरो एसआई 2 दिन
एल वन सीएसआई 4 दिन
एल टू एइ 6 दिन
एल थ्री एक्सईएन 8 दिन
एल फोर ज्वाइंट कमिश्नर 10 दिन
एल फाइव कमिश्नर 12 दिन
आज कमिश्नर लेंगे मीटिंग
स्वच्छता कमेटी की बुधवार को कमिश्नर मीटिंग भी लेंगे। यूएलबी ने कमिश्नर को लेटर जारी कर स्वच्छता कमेटी के साथ बैठक कर प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने के निर्देश जारी किए हैं। निगम अधिकारियों को मीटिंग में पूरा रिकॉर्ड डिटेल उपलब्ध करवाना है। साथ ही स्वच्छता को लेकर कमेटी क्या कुछ करवा रही है इसकी रिपोर्ट व प्लानिंग के बारे में डीसी जवाब मांगेंगे।
स्वच्छता एप के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी तय होनी है। इसके लिए यूएलबी ने नाम व मोबाइल नंबर मांगे हैं। अधिकारियों के नाम व नंबर भेजने की औपचारिकताएं पूरी हो गई है। जैसे ही एप लॉन्च होगा स्वच्छता एप हिसार नगर निगम एरियों में भी काम करने लगेगा।
- राजेश महता, सचिव नगर निगम