फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, inlegal colony hisar, Hisar

15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा 23 अवैध कॉलोनियों का सर्वे

Fri, 21 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 21 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, inlegal colony  hisar, Hisar
नगर निगम

शहर की 23 अवैध कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट 15 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। नगर निगम ने सर्वे के लिए गुजरात की कंपनी को टेंडर दिया है। यह कंपनी 975 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सर्वे के बाद पूरी रिपोर्ट नगर निगम को सौंपेगी।

विज्ञापन

 अवैध कॉलोनियों के बारे में वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से रिपोर्ट ली गई। हिसार की ओर से डीसी निखिल गजराज ने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार 23 अवैध कॉलोनियों के लिए 23 दिसंबर 2015 को टेंडर जारी किया गया था। ई-टेंडर के जरिए प्रतीक को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड सिरसा को 13 जनवरी 2016 को वर्क ऑर्डर भी जारी किया गया था। कंपनी को 739 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सर्वे करना था। कंपनी ने सर्वे का काम पूरा नहीं किया तो 22 जुलाई को दोबारा से टेंडर मांगे, जिसमें डिजाइन प्वाइंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड सूरत, गुजरात को टेंडर दिया गया है। कंपनी 975 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सर्वे करेगी। कंपनी को 14 अक्तूबर को वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। काम पूरा करने के लिए कंपनी को एक महीने का समय दिया गया है। 15 नवंबर तक निगम एरिया की कॉलोनियों का सर्वे पूूरा कर लिया जाएगा। इन कॉलोनियों का सर्वे होने के बाद पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। कॉलोनियों में कम्युनिटी सेंटर, पार्क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं भी दी उपलब्ध कराई जाएंगी। कॉलोनियों को सुविधाएं देने के बदले सरकार डेवलपमेंट फीस वसूलेगी। कॉलोनियों के नियमित होने के बाद यहां रजिस्ट्री कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन


छह कॉलोनियों की रिपोर्ट भेजी
हांसी की दो कॉलोनियों का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेज दी गई है। नारनौंद की चार कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी गई है। इन दोनों कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट दी मोचीवाला प्रतीक कोऑपरेटिव सोसायटी ने तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला की कॉलोनियों के मैप हो रहे तैयार
बरवाला नगर पालिका एरिया की आठ अनियमित कॉलोनियां मोचीवाला कंपनी को सर्वे का काम दिया गया था। कंपनी तय समय पर काम नहीं कर सकी, जिसके बाद शिवओम इंजीनियर्स एसोसिएट को काम दिया गया। कंपनी की ओर से सर्वे काम पूरा कर लिया गया है। इन कॉलोनियों के मैप तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही मैप तैयार कर मुख्यालय भेजे जाएंगे।


उकलाना की 24 कॉलोनियों के मैप इसी माह
उकलाना मंडी एरिया की 24 कॉलोनियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं, जिनमें मोचीवाला कंपनी ने सर्वे कर लिया है। इन कॉलोनियों के मैप तैयार किए जा रहे हैं। इसी महीने अंत तक मैप तैयार होने पर इसे मुख्यालय भेेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed