{"_id":"586a9cf44f1c1b1c7e158764","slug":"nagar-nigam-hisar-dc-nikhil-gajraj-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी बोले टीम बनाकर करो हाउस टैक्स एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी बोले टीम बनाकर करो हाउस टैक्स एकत्रित
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
DC Nikhil gajraj hisar
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम अधिकारियों की सोमवार को डीसी एवं कमिश्नर निखिल गजराज ने बैठक ली। बैठक में निगम अधिकारियों की डीसी ने क्लास ली। अधिकारी ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने के लिए ठोस प्लानिंग बनाओ। टीम बनाकर टैक्स एकत्रित किया करो। उन्होंने सचिव से तहबाजारी मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी। हाउस टैक्स को लेकर बिल ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक्सईएन से किए सवाल
डीसी गजराज ने ओडीएफ को लेकर एक्सईएन रामजीलाल से सवाल जवाब किए। डीसी ने कहा कि एक्सईएन साहब ध्यान रखना सीएम साहब ने 31 मार्च तक का टाइम दिया है। पूरी तरह ओडीएफ हो जाना चाहिए। ओडीएफ को लेकर क्या चल रहा है। इस पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
कौन दे रहा है मीडिया को सूचना
हाल ही में हुई मीटिंग्स को लेकर डीसी निखिल गजराज को मीडिया का खौफ भी नजर आया। डीसी ने हर बार मीटिंग में अधिकारियों को डांट लगाई है। उन्होंने पिछली मीटिंग में भी कहा कि ये देखो क्या छपा है। आप लोगों में से आखिर बताता कौन है। निगम अधिकारियों से जवाब नहीं दिया गया। इस पर डीसी ने कहा कि कुछ कमी रह गई है तो न्यूज व्हाट्सएप कर देता हूं। डीसी ने अब नया तरीका अपनाया है। एक एक ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें बाहर भेज देते हैं। एक्सईएन रामजीलाल को उल्टे पांव वापस भेजने के मामले पर भी डीसी ने अधिकारियों को खूब धमकाया।
विज्ञापन
सीटीएम बोले रूटीन की मीटिंग थी
सीटीएम एवं निगम ज्वाइंट कमिश्नर ने भी डीसी के साथ हुई मीटिंग को रूटीन मैटर बताया। उन्होंने कहा कि टैक्स, ओडीएफ व तहबाजारी सहित दो तीन मुद्दों पर चर्चा हुई थी। मीटिंग रूटीन की थी।