{"_id":"583f24494f1c1b0e1ede71b9","slug":"nagar-nigam-hisar-city-toilet-frod-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायलेट बनाने के नाम पर लाखों का गोलमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायलेट बनाने के नाम पर लाखों का गोलमाल
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शहर में टायलेट बनाने के नाम पर जारी की किस्त में शहर के 500 से ज्यादा लोग गोलमाल कर गए। निगम अधिकारियों के लिए अब ये राशि रिकवर करने की आफत बनी हुई है। इन लोगों को बार-बार सूचना देने के बाद ये लोग दूसरी किस्त लेने निगम में नहीं आ रहे। निगम को साफ अंदेशा है कि इन लोगों ने टायलेट ही नहीं बनाया। क्योंकि टायलेट बनाने के बाद दूसरी किस्त जारी की जाती है और वो भी फोटो देखने के बाद।
पहले देंगे नोटिस, फिर कानूनी कार्रवाई
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहले निगम जिन लोगों ने पहली किस्त ले रखी है, उन्हें नोटिस देगा। इसके बाद कानूनी कार्रवाई होगी। हालांकि नोटिस के साथ पहले ही चेता दिया जाएगा कि वे सबूत पेश कर अपनी दूसरी किस्त ले लें, वरना यह माना जाएगा कि टायलेट की पहली किस्त ही यूज नहीं की गई और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उकलाना नपा के अधिकारी भी पहुंचे राय लेने
निगम कार्यालय में मंगलवार को उकलाना नगरपालिका के अधिकारी भी निगम कार्यालय के अकाउंट ब्रांच में राय लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों ने टायलेट की पहली किस्त तो ले ली, लेकिन अब दूसरी किस्त नहीं ले रहे। इससे तय है कि लोगों ने टायलेट ही नहीं बनवाए। उन्होंने राय मांगी कि क्या वे 18 प्रतिशत वार्षिक दर के तहत दी गई राशि वापस वसूल सकते हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा बिल्कुल इस ब्याज राशि के साथ आप वापस पैसा वसूल सकते हैं।
विज्ञापन
टायलेट की दूसरी किस्त लेने नहीं आ रहे लोग
टायलेट बनाने वाले लाभार्थी संदेश देने के बावजूद दूसरी किस्त लेने नहीं आ रहे। निगम के कर्मचारी घर-घर संदेश देकर भी आ चुके हैं कि वे दूसरी किस्त ले लें। अधिकारियों का कहना है कि टायलेट के सीवरेज कनेक्शन पर ढाई हजार रुपये दो किस्तों के रूप में दिए जा रहे हैं, जबकि पूरा टायलेट बनाने के नाम पर 7-7 हजार रुपये की दो किस्तें दी जानी हैं।
हम कानूनी कार्रवाई के लिए अंतिम नोटिस भेजेंगे। जिन लाभार्थियों ने पहली किस्त ले ली थी, अब वे सूचना के बाद भी दूसरी किस्त लेने नहीं आ रहे। शहर में 500 से ज्यादा ऐसे लोग हैं।
- संदीप कुमार, एमई नगर निगम