फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, city toilet frod hisar, Hisar

टायलेट बनाने के नाम पर लाखों का गोलमाल

Thu, 01 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 01 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, city toilet frod hisar, Hisar
नगर निगम
नगर निगम ने शहर में टायलेट बनाने के नाम पर जारी की किस्त में शहर के 500 से ज्यादा लोग गोलमाल कर गए। निगम अधिकारियों के लिए अब ये राशि रिकवर करने की आफत बनी हुई है। इन लोगों को बार-बार सूचना देने के बाद ये लोग दूसरी किस्त लेने निगम में नहीं आ रहे। निगम को साफ अंदेशा है कि इन लोगों ने टायलेट ही नहीं बनाया। क्योंकि टायलेट बनाने के बाद दूसरी किस्त जारी की जाती है और वो भी फोटो देखने के बाद।
विज्ञापन


पहले देंगे नोटिस, फिर कानूनी कार्रवाई
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहले निगम जिन लोगों ने पहली किस्त ले रखी है, उन्हें नोटिस देगा। इसके बाद कानूनी कार्रवाई होगी। हालांकि नोटिस के साथ पहले ही चेता दिया जाएगा कि वे सबूत पेश कर अपनी दूसरी किस्त ले लें, वरना यह माना जाएगा कि टायलेट की पहली किस्त ही यूज नहीं की गई और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उकलाना नपा के अधिकारी भी पहुंचे राय लेने
निगम कार्यालय में मंगलवार को उकलाना नगरपालिका के अधिकारी भी निगम कार्यालय के अकाउंट ब्रांच में राय लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों ने टायलेट की पहली किस्त तो ले ली, लेकिन अब दूसरी किस्त नहीं ले रहे। इससे तय है कि लोगों ने टायलेट ही नहीं बनवाए। उन्होंने राय मांगी कि क्या वे 18 प्रतिशत वार्षिक दर के तहत दी गई राशि वापस वसूल सकते हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा बिल्कुल इस ब्याज राशि के साथ आप वापस पैसा वसूल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायलेट की दूसरी किस्त लेने नहीं आ रहे लोग
टायलेट बनाने वाले लाभार्थी संदेश देने के बावजूद  दूसरी किस्त लेने नहीं आ रहे। निगम के कर्मचारी घर-घर संदेश देकर भी आ चुके हैं कि वे दूसरी किस्त ले लें। अधिकारियों का कहना है कि टायलेट के सीवरेज कनेक्शन पर ढाई हजार रुपये दो किस्तों के रूप में दिए जा रहे हैं, जबकि पूरा टायलेट बनाने के नाम पर 7-7 हजार रुपये की दो किस्तें दी जानी हैं।


हम कानूनी कार्रवाई के लिए अंतिम नोटिस भेजेंगे। जिन लाभार्थियों ने पहली किस्त ले ली थी, अब वे सूचना के बाद भी दूसरी किस्त लेने नहीं आ रहे। शहर में 500 से ज्यादा ऐसे लोग हैं।
- संदीप कुमार, एमई नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed