{"_id":"626ecf8ea02ba141157bee90","slug":"nada-s-person-swallowed-poison-death-hisar-news-hsr6305320112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाड़ा के व्यक्ति ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाड़ा के व्यक्ति ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
नारनौंद। गांव नाड़ा के एक व्यक्ति ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने अपने दो भतीजों व भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक महिला सहित तीन नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
नाड़ा निवासी जगबीर ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम को उसके पास नारनौंद पुलिस की एआरवी 309 उसके घर पर आई और उन्होंने बताया की तुम्हारे भाई जयवीर ने खेत में जहर की गोली खा ली है। जब वह उनके साथ खेत में पहुंचा तो 43 वर्षीय जयबीर चारपाई पर तड़प रहा था। तभी पुलिस की मदद से वह उसे बरवाला के एक निजी अस्पताल में ले गए और रास्ते में जयबीर ने उसके सामने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा। सुसाइड नोट में जयबीर ने उसके भतीजे प्रदीप, रोहित व उसकी भाभी पर उसको परेशान करने का आरोप लगाया है। बरवाला के अस्पताल में उसके भाई की तबीयत बिगड़ती देख वह उसे उचाना के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे तो उसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई के बयान पर तीन नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - बालकिशन, चौकी प्रभारी, मिर्चपुर