फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NA

Hisar News: दिन का तापमान बढ़ेगा तो गेहूं की पैदावार पर पड़ सकता है असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
NA
हिसार। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो अगर ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो गेहूं की पैदावार पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी से सरसों की फसल को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए जितना लंबे समय तक तापमान कम रहेगा, उतना ही गेहूं की फसल को फायदा होगा। अभी फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है, जो गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। अभी गेहूं की फसल में बालियां भी नहीं निकली है। अगर तापमान ज्यादा रहता है तो बालियां जल्द निकल जाएंगी और जल्द ही पक भी जाएंगी। इससे फसल की पैदावार प्रभावित होगी। सरसों की फसल पर तापमान बढ़ोतरी का असर नहीं है, क्योंकि अभी खेतों में नमी मौजूद है। किसान भी फसल में पानी लगा रहे हैं। 8-10 मार्च से इसकी कटाई भी शुरू हो जाएगी। सब्जियों की फसल पर भी इसका असर नहीं है। 15 फरवरी के बाद बेल वाली सब्जियों की बुवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed