फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NA

Hisar News: जाट एजुकेशन सोसायटी में फिर से होगा वार्ड नंबर 1 कॉलेजियम का चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
NA
हिसार। स्टेट रजिस्ट्रार ने हिसार डिस्ट्रिक रजिस्ट्रार को जाट एजुकेशन सोसायटी को कॉलेजियम में वार्ड नंबर 1 के चुनाव दोबारा से कराने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद सोसायटी के पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। स्टेट रजिस्ट्रार ने करीब दो साल यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


हिसार जाट एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम के सदस्यों के चुनाव
25 दिसंबर 2020 को हुए थे। जिसमें वार्ड नंबर एक के कॉलेजियम के चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर बिमला देवी ने 30 दिसंबर 2020 को को-ऑपरेटिव सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार को शिकायत दी। जिसमें बिमला देवी ने बताया कि वार्ड नंबर एक के कॉलेजियम चुनाव में एकता सिंधु तथा शौर्य सिंधु के वोट फर्जी तरीके से डाले गए हैं। जिसके बाद यह मामला स्टेट रजिस्ट्रार के पास पहुंचा। 31 स्टेट रजिस्ट्रार ने इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर से जांच कराने के आदेश दिए। डीआर कार्यालय में इस मामले में 7 से 8 बार सुनवाई हुई। जिसमें निर्णय नहीं हो सका। 13 जनवरी 2023 को डीआर ने स्टेट रजिस्ट्रार को जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसमें बताया गया कि एकता सिंधु व शौर्य सिंधु के हस्ताक्षर मैच नहीं हुए। जांच में फर्जी वोटिंग की बात को स्वीकारा गया। स्टेट रजिस्ट्रार ने 27 जनवरी 2023 को डीआर को कॉलेजियम नंबर एक के चुनाव दोबारा से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एक कॉलेजियम के विवाद में तीन साल लटके चुनाव
जाट एजुकेशन सोसायटी के कुल 296 कॉलेजियम सदस्यों का चुना गया था। करीब 15 हजार से अधिक मतदाताओं ने इन कॉलेजियम का वोटिंग के जरिए चुनाव किया था। एक कॉलेजियम के विवाद में पिछले तीन साल से कार्यकारिणी के चुनाव लटके हुए थे। पिछले तीन साल में तीन कॉलेजियम की मौत हो चुकी है। अब चार कॉलेजियम के चुनाव कराए जाएंगे। कॉलेजियम चुने जाने के बाद पदाधिकारियों के चुनाव का शेड्यूल जारी होगा। चुनाव के लिए डिस्ट्रिक रजिस्ट्रार शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट योगेश सिहाग ने जाट एजुकेशन सोसायटी के पूर्व पदाधिकारियों की सदस्यता का फैसला चुनाव शेड्यूल जारी होने से पहले किया जाए। अगर इनकी सदस्यता रद्द होने का फैसला आता है तो इनके चुनाव भी एक साथ ही कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed