फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NA

Hisar News: हड़ताली विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की जांच कमेटी का बहिष्कार किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
NA
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बनाई गई जांच कमेटी का बहिष्कार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक साजिश के तहत विद्यार्थियों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए एससी- एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। प्रशासन की ओर से इस तरह की घटिया हरकत करने के बाद उनकी कमेटी से किस तरह की उम्मीद कर सकते हैं। पहले एससी- एक्ट के केस को खारिज कराएं। इसके बाद हम प्रशासन से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन




विद्यार्थियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर सुखबीर सिंह पर कार्रवाई करने की मांग व चार विद्यार्थियों पर दर्ज किए गए एससी-एसटी एक्ट के केस के विरोध में छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उन पर धरना खत्म करने का निरंतर दबाव बनाया जा रहा है। इसी कारण उन पर एससी-एसटी एक्ट का फर्जी केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें अब तक केस दर्ज करवाने वाले सुरक्षाकर्मी की जाति की जानकारी नहीं है। केस दर्ज होने के विरोध में विद्यार्थियों ने एचएयू पुलिस चौकी में भी काफी समय तक धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि घटनाक्रम से अगले दिन सीएसओ के खिलाफ भी शिकायत दी थी। उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विद्यार्थियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की ओर से दी गई फर्जी शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। पुलिस की ओर से सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------



रिपोर्ट खारिज होने के बाद बैठक में आएंगे
- मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एचएयू प्रशासन की ओर से कुलसचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जांच कमेटी ने मामले की सुनवाई के लिए शनिवार सुबह विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए निमंत्रण दिया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कमेटी की बैठक का बहिष्कार कर दिया। एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे खारिज होने के बाद बैठक में आएंगे।



यहां से शुरु हुआ विवाद...



एचएयू एग्रीकल्चर कॉलेज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियाें के लिए एक फरवरी को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें बेरोजगारी और पेपर लीक की थीम पर विद्यार्थियों ने हरियाणवी विद्या का मंचन किया। इसी में सुखी नाम का एक किरदार था। सुखी के नाम पर कुछ डायलॉग भी थे। एचएयू के चीफ सिक्योरिटी आफिसर का नाम सुखबीर सिंह है। आरोप है कि सीएसओ ने उसी दिन रात को हॉस्टल में आकर विद्यार्थियों से गाली गलौज किया। आरोप है कि सीएसओ ने नशे की हालात में विद्यार्थियों को उनकी डिग्री लटकाने, करिअर बर्बाद करने व देख लेने की धमकी दी।








-------------



वर्जन:


- इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। आज जांच कमेटी ने विद्यार्थियों को आमंत्रित किया था। विद्यार्थी जांच कमेटी में शामिल होने नहीं आए।



प्रवक्ता, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed