फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NA

Hisar News: खेलो इंडिया में बॉक्सर दीपक ने गोल्ड तो तीरंदाजी में टीशा ने जीता कांस्य पदक

Sun, 05 Feb 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 05 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
NA
हिसार। भोपाल में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बॉक्सिंग में बुड़ाक के बॉक्सर दीपक पूनिया ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। दीपक का फाइनल मुकाबला शनिवार को भोपाल के बॉक्सर आयुष यादव के साथ हुआ था। दीपक की बेहतर परफोरमेंस को देखते हुए सभी मुकाबले में रैफरी की ओर से आरएससी (रैफरी स्टॉपस कांटेस्ट) दिया गया और विजेता घोषित किया गया। दीपक के पिता ओमप्रकाश किसान हैं और माता कौशल्या देवी गृहिणी है। दीपक की बहन पूनम व सोनू भी बॉक्सिंग की इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। दीपक साई में कोच महेंद्र सिंह ढाका के पास प्रशिक्षण ले रहा है। वह जाट कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। वहीं, जबलपुर में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीरंदाजी में उमरा की टीशा पूनिया ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। टीशा ने रिकर्व राउंड में पदक हासिल किया है। वह उमरा के तीरंदाजी सेंटर में कोच मनजीत मलिक के पास प्रशिक्षण ले रही है। सेंटर पहुंचने पर टीशा का स्वागत किया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की महिला टीम ने शनिवार को उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराकर पहला मैच जीत लिया। हरियाणा टीम में हिसार से 10 बेटियां दमखम दिखा रही हैं। सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक को हरियाणा टीम का कोच नियुक्त किया है। हरियाणा की ओर से हिसार की भतेरी ने एक गोल किया। कोच आजाद मलिक का कहना है कि हरियाणा ने मैच की बेहतरीन शुरूआत की है। पांचवें मिनट में भिवानी की इशिका ने पहला गोल किया। 26वें मिनट में दूसरा गोल हिसार की भतेरी व 48वें मिनट में कुरुक्षेत्र की गुरमेल ने तीसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई। रविवार को झारखंड के साथ मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

जूनियर एशिया तीरंदाजी कप के लिए टीशा व अवनि देगी ट्रायल
मार्च में ताइपे में होेने वाले जूनियर एशिया कप के लिए उमरा की तीरंदाजी खिलाड़ी टीशा पूनिया व अवनि मलिक सोनीपत में ट्रायल देंगी। ट्रायल 5 से 8 फरवरी तक होंगे। वहीं, संगीता मलिक, टीशा पूनिया व अवनी मलिक फाइनल नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट भी खेलेंगी। जोकि दिल्ली के युमना स्पोट् र्स स्टेडियम में 9 से 12 फरवरी तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed