{"_id":"63c1aa463329487fcc26638f","slug":"na-hisar-news-c-21-1-32094-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे जंक्शन पर पार्किंग बंद, पार्किंग के लिए भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे जंक्शन पर पार्किंग बंद, पार्किंग के लिए भटक रहे यात्री
Sat, 14 Jan 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
14 फोटो रेलवे स्टेशन पर पार्किंग न करने को लेकर वाहन चालक को रोकते पुलिस कर्मी। संवाद
भिवानी। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों के लिए कोराना काल के बाद से कोई भी पार्किंग की सुविधा नहीं की गई है। पार्किंग परिसर में जो यात्री अपने जोखिम पर वाहन खड़ा किया करते थे। वहां पर भी यात्रियों के लिए पार्किंग शुक्रवार को बंद कर दी गई है। इसके कारण रेल के जरिये अपना सफर तय करने वाले लोगों को अपना वाहन खड़ा करने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल कोराना काल की शुरुआत के बाद पार्किंग का ठेका अलॉट नहीं किया गया है। इसके कारण यात्री वाहन को अपने जोखिम पर रेलवे परिसर में पार्किंग कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को यात्रियों के लिए पार्किंग की वो सेवा भी बंद कर दी गई है। इसके कारण भिवानी जंक्शन पर अपने वाहन को पार्किंग में खड़ा करके रेल का सफर तय करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भिवानी जंक्शन से प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री विभिन्न रूटों पर अपना सफर करते हैं। उनमें से करीब 700 यात्री अपने वाहनों को रेलवे पार्किंग में खड़ा किया करते थे। लेकिन पार्किंग का ठेका अलॉट न होने के कारण उन्हें न सिर्फ दुकानदारों के मनमर्जी के रेट चुकाने पड़ रहे हैं बल्कि कई बार तो रेलवे परिसर से दूर वाहन खड़ा करना पड़ रहा है। जबकि रेलवे को भी पार्किंग का ठेका अलॉट न होने के कारण नुकसान हो रहा है।
ये बताई ठेका अलॉट न होने का कारण
दैनिक रेल यात्री जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि रेलवे परिसर में पार्किंग का ठेका कोराना काल की शुरुआत के बाद अलॉट नहीं किया गया है। पार्किंग का ठेका करीब एक से डेड़ लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से अलॉट किया जाता था। लेकिन कोराना काल के बाद रेलवे से सफर करने वाली सवारियां में गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण ठेकेदारों को रेलवे के पहले के रेट के हिसाब से ठेका लेने पर मुनाफा कम हो रहा है। इसके कारण पिछले करीब दो साल से पार्किंग का ठेका अलॉट नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे को यात्रियों की पार्किंग की समस्या को जल्द ही संज्ञान में लेते हुए हल निकालना चाहिए।