फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mustard was destroyed by running a tractor on it

Hisar News: सरसों पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mustard was destroyed by running a tractor on it
हिसार। गांव आदमपुर में जमीनी विवाद के चलते एक किसान के खेत में सरसों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव आदमपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि 2018 में उसके पिता कृष्ण ने गांव आदमपुर के हनुमान से एक एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री और इंतकाल उसके पिता के नाम है। हनुमान, उसके भाई कृष्ण, हनुमान का लड़का मोहन, कृष्ण का लड़का सतबीर हमारी जमीन पर कब्जे का प्रयास करते हैं। 14 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे हनुमान, कृष्ण, मोहन व सतबीर ट्रैक्टर से हमारी सरसों की फसल को नष्ट कर दिया। मैंने विरोध किया तो मेरे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया।जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed