{"_id":"6aa99cae1e19d0d59808e98a","slug":"murder-fir-registered-against-boyfriend-young-woman-admitted-to-icu-remains-unconscious-hisar-news-c-21-hsr1020-952479-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रेमीअ पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आईसीयू में भर्ती युवती को नहीं आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रेमीअ पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आईसीयू में भर्ती युवती को नहीं आया होश
Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हांसी। न्यू सुभाष नगर में सोमवार शाम कमरे से मिले 40 वर्षीय रचना के शव के मामले में पुलिस ने उसकी मां शीला की शिकायत पर चांदी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। शव गलने के कारण स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका इसलिए शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया। मृतका की बेटी अंजली अभी आईसीयू में भर्ती है और बेसुध है। उसके होश में आने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी।
सोमवार को कमरे से बदबू आने पर परिजनों को रचना के अंदर होने की जानकारी मिली। मृतका की मां शीला ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसी दौरान अंजली भी कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी और चांदी नामक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। शीला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि चांदी रचना पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। घटना के बाद से चांदी फरार है।
विज्ञापन
मृतका का बेटा भी घटना के बाद से लापता है। आरोपी चांदी और रचना के बेटे की तलाश के लिए पुलिस की सीआईए की तीनों टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
:::::
मामले की जांच चल रही है। शव का अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाया गया है। महिला की बेटी को अभी होश नहीं आया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें मामले में आरोपी और मृतका के बेटे की तलाश कर रही हैं।- अक्षय कुमार, डीएसपी।