फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal worker died due to explosion in illegal firecracker factory in Hisar

Hisar Breaking News: पटाखों को नष्ट करते समय ब्लास्ट में कर्मचारी की मौत, तहसीलदार सहित आठ झुलसे

Wed, 23 Nov 2022 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 07:12 PM IST
सार

सिवानी मंडी में अवैध पटाखा फैक्टरी से बरामद पटाखों को नष्ट करते समय हादसा हुआ। सितंबर माह में सिवानी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Municipal worker died due to explosion in illegal firecracker factory in Hisar
हादसे में पालिका कर्मी की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अवैध फैक्टरी से जब्त पटाखों को नष्ट करते समय बुधवार शाम करीब पांच बजे भीषण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मोहित की मौत हो गई। हादसे में तहसीलदार सहित आठ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। हमारी प्राथमिकता झुलसे हुए लोगों को उपचार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


सितंबर माह में सिवानी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद पटाखा फैक्टरी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासन के आदेश पर फैक्टरी को सील कर पटाखों को नष्ट करने के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को तहसीलदार रमेशचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, नगर पालिका के कर्मी थे। शाम करीब पांच बजे बाद नगरपालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पटाखे डालकर रूपाणा रोड पर नष्ट करने गए। फैक्टरी से कुछ दूरी पर जेसीबी से गड्डा खोदकर पटाखे डालते समय विस्फोट हो गया।


धमाका इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद ट्रैक्टर के परखचे और तहसीलदार की गाड़ी, जेसीबी, थाना प्रभारी की गाड़ी व दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 300 मीटर तक ट्रैक्टर के टुकड़े बिखर गए। इस हादसे में नगर पालिका के सफाईकर्मी 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों से तुरंत आग पर काबू पाया। एंबुलेंस से झुलसे हुए लोगों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed