फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal sanitation workers demonstrated in the city

Hisar News: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया प्रदर्शन

Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers demonstrated in the city
बरवाला नगर पालिका सफाई कर्मचारी शहर में प्रदर्शन करते हुये।
बरवाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी इकाई संघ के प्रधान सुनील लोट की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने हाथों में काले झंडे लेकर नगर पालिका के पुराने कार्यालय भवन से लेकर मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल को उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान निकाय मंत्री ने कहा था कि वे जल्द ही संगठन के पदाधिकारियाें के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। परंतु आज तक न ही तो कोई बैठक बुलाई व ना ही उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है। संगठन नेताओं ने मांग की है कि जल्द ही वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाए। इस अवसर पर संगठन के प्रधान सुनील लोट, उपप्रधान मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, वेद प्रकाश, सुखविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed