फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   municipal council, municipal council Hisar, Hisar municipal council, sweeper problem, Hisar

मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के घर काम कर रहे सफाईकर्मी

Fri, 22 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 22 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
municipal council, municipal council Hisar, Hisar municipal council, sweeper problem, Hisar
हिसार नगर निगम - फोटो : demo

प्रशासनिक अधिकारियों की कोठियों पर लगे सफाई कर्मचारियों को लेकर सदन में हंगामा मचाने वाली मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर के घर भी सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। खुद मेयर शकुंतला राजलीवाला ने नगर निगम से दो सफाई कर्मचारी अपनी कोठी पर काम करने के लिए लगाए हुए हैं। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी के घर भी एक सफाई कर्मचारी काम कर रहा है। इसके अलावा शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के कोठियों पर भी कर्मचारी काम कर रहे हैं। 35 से ज्यादा कर्मचारी ऐसे हैं जो शहर में काम करने की बजाए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व प्रशासनिक अधिकारियों के यहां काम कर रहे हैं। नगर निगम से ये सभी सफाई कर्मचारी शहर में सफाई करने के नाम का वेतन उठा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्षद बोले
पार्षदों ने इस मामले पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि शहर की प्रथम नागरिक ही अगर ऐसा कर रही हैं तो बड़ा गलत है। सफाई कर्मचारी शहर की सफाई के लिए लगाए गए हैं न की मेयर व अधिकारियों की कोठियों पर काम करने के लिए।
विज्ञापन


इनका कहना है 
स्वच्छ भारत मिशन के सपने में मेयर व अधिकारी खुद बाधा बन रहे हैं। प्रथम नागरिक होने के नाते मेयर कि सोच तो ये होनी चाहिए कि चाहे खुद तंग होना पड़े मगर मेरे शहर की जनता तकलीफ में न रहे। हाउस में भी इस बात को लेकर मुद्दा उठा था। शहर के सफाई कर्मचारियों पर कोठियों में काम करवाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मबीर ढिल्लो, पार्षद वार्ड 18

ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों की मिलीभगत के साथ ऐसा हो रहा है। वार्ड में 30 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटियां होंगी, वहां केवल 5 कर्मचारी ही मौजूद मिलते हैं। बाकी कर्मचारी कहां है अधिकारियों तक को पता नहीं होता। कोई मेेयर की कोठी पर काम कर रहा है तो कोई एडीसी व डीसी की कोठी पर। मगर यहां शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है।
- मानसिंह चौहान, पार्षद वार्ड 6

पॉलिटिकल दबाव भी
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को लेकर बड़ा खेल चल रहा है। कई अधिकारी जो दूसरे विभागों में है उनका निगम से कोई लेना देना नहीं उनके यहां भी निगम के सफाई कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। कई अधिकारियों का तो यहां से ट्रांसफर भी हो चुकी है और उनकी हिसार स्थित कोठियों में निगम के सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।


कितने सफाई कर्मचारी कहां कर रहे हैं काम
मेयर - 2 सफाई कर्मचारी
सीनियर डिप्टी मेयर - 1 सफाई कर्मचारी
डीसी - 7 सफाई कर्मचारी
एडीसी - 2 सफाई कर्मचारी
एसडीएम - 1 सफाई कर्मचारी
ईओ - 1 सफाई कर्मचारी

दो सफाई कर्मचारी हैं, जिन्हें कैंप ऑफिस में लगाया गया है। ये आने जाने वालों को पानी पिलाते हैं। एक कर्मचारी पहले दिया गया था, दूसरा तो हमारे पास दो महीने पहले ही आया था।
- शकुंतला राजलीवाला, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed