{"_id":"57dda71c4f1c1b5e48d48aee","slug":"municipal-council-municipal-council-hisar-deputy-mayor-mayor-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर डिप्टी मेयर सैनी बोले मेयर को हटाना है तो लाकर दिखाओ अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर डिप्टी मेयर सैनी बोले मेयर को हटाना है तो लाकर दिखाओ अविश्वास प्रस्ताव
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
हिसार नगर निगम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर दयानंद सैनी के घर पर पथराव व हाथापाई करने की घटना पर सैनी ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा है कि पहले डिप्टी मेयर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए अब मेरे घर पथराव करवाया गया। यह सब राजनीतिक साजिश के तहत करवाया जा रहा है। जो लोग मेयर को हटाना चाहते हैं इसके पीछे वे लोग शामिल हैं। उन्होंने चैलेंज किया है कि मेयर को हटा कर तो दिखाओ। मेयर वही रहेंगी जो पार्षद चाहेंगे। दम है तो अविश्वास लाकर दिखाओ।
विज्ञापन
वीडियो होने का किया दावा
सीनियर डिप्टी मेयर ने दावा किय कि उनके पास एक ऐसी वीडियो है जिसमें सत्तापक्ष पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो यह वीडियो सामने लाऊंगा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग इस तरह की ओछी हरकतें कर जनप्रतिनिधियों को परेशान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तानी व अन्य आरोपी फरार
सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी के घर पथराव करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की छापामार कार्रवाई से राजीव नगर मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। 146 दिन से धरने पर बैठे राजेश हिंदुस्तानी भी मौके से फरार हो गए हैं। इसके अलावा जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है सब फरार हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह छापेेमारी की थी।
विज्ञापन
आईजी, एसपी बोले - आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
आईजी ओपी सिंह व एसपी अश्विन शैणवी ने सीनियर डिप्टी मेयर सैनी को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सैनी ने दोनों अधिकारियों से फोन पर बात की थी। फोन करते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
दयानंद सैनी ने कहा है कि यह घटना राजनीति से प्रेरित ड्रामा था। वार्ड वासियों को कोई समस्या है तो वे लोग दिन में आते। कोई किसी को समस्या है तो वह पूरा दिन मेरे ऑफिस में आ सकते हैं।
यह था मामला
शुक्रवार रात को कुछ लोग सीनियर डिप्टी मेयर के घर पहुंच गए। रात साढ़े 11 बजे सीनियर डिप्टी मेयर बाहर से जब घर पहुंचे तो उनके के बाहर नारेबाजी शुरू थी। जब उन्होंने समस्या पूछी तो लोगों ने कहा कि न्यू राजीव नगर में एक स्थान पर लाइट नहीं है। इस पर सैनी ने कहा कि जो भी समस्या है वो सुबह आकर मिल लें जरूर हल हो जाएगी। इस पर लोगों ने जिद की। सैनी ने समझाने की कोशिश तो आरोप है कि लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। घटना के दौरान सैनी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो राजेश हिंदुस्तानी सहित सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर राजेेश हिंदुस्तानी, अनिल गांधी, बबलू शिव व मोनू सहित 20 अन्य लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।