फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal corporation will send notice to plot owners to construct boundary wall

Hisar News: नगर निगम प्लॉट मालिकों चहारदीवारी करने के लिए भेजेगा नोटिस

Mon, 25 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will send notice to plot owners to construct boundary wall
हिसार में निगम अ​धिकारियों के साथ बैठक करते निगमायुक्त नीरज।
हिसार। नगर निगम की तरफ से प्लॉट मालिकों को प्लॉट की चहारदीवारी बनाने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। निगम का मानना है कि ऐसा करने से प्लॉट कचरा के प्वाइंट नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन प्लॉट में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, उनके मालिकों को भी कचरा उठान के लिए नोटिस थमाए जाएंगे। अगर प्लॉट मालिक कचरा नहीं उठवाता है तो निगम उस कचरे का उठान करवाएगा और खर्च उनके हाउस टैक्स में जोड़ा जाएगा। ये दिशा निर्देश निगमायुक्त ने सोमवार को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि 24 अगस्त से 11 सप्ताह के लिए यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें सड़कों, सार्वजनिक स्थलों आदि की सफाई की जाएगी। अभियान के तहत सबसे पहले वार्ड 2 की मैपिंग की गई है जिसका नोडल अधिकारी एक्सईएन अमित कौशिक को बनाया गया है। उन्होंने कर्मचारियों का रोड मैप भी तैयार कर लिया है। इसके बाद सभी वार्डों में लगातार यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



निगमायुक्त ने 11 से 20 वार्ड के कचरा प्वाइंटों का किया निरीक्षण, कई जगह मिली गंदगी
निगमायुक्त नीरज ने सोमवार को 11 से 20 वार्ड में कचरा प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्वाइंटों पर कचरा पड़ा हुआ मिला। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वार्ड वासियों की समस्याएं जानी। उन्होंने वार्डवासियों से पूछा कि सफाई कर्मचारी और गाड़ी समयानुसार कार्य कर रही है या नहीं। इसके अलावा बरसात के पानी की निकासी का भी मौका निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश किया कि फील्ड से सफाई, डोर-टू-डोर की गाड़ी, बरसात के पानी के निकासी और कर्मचारियों की कमी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed