फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation will handle the cleaning system of 6 sectors under HSVP.

Hisar News: नगर निगम संभालेगा एचएसवीपी के अधीन 6 सेक्टरों की सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will handle the cleaning system of 6 sectors under HSVP.
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अपने अधीन आने वाले 6 सेक्टरों की सफाई व्यवस्था नगर निगम के हवाले करने का फैसला किया है। अगर यह योजना सिरे चढ़ती है तो जल्द ही इन सेक्टरों में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ही सफाई करते नजर आएंगे। पिछले एक साल से टेंडर न लगने के कारण इन सेक्टरों की सफाई व्यवस्था बेपटरी है।
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर 2022 में एचएसवीपी का सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। इसके बाद अधिकारियों टेंडर का एस्टीमेट बनाया, जिसमें उन्होंने 10 अलग हेड बना दिए। इस पर मुख्यालय ने अधिकारियों से कहा कि इकट्ठा टेंडर बनाओ। जब इकट्ठा टेंडर बनाया तो यह राशि 3 करोड़ रुपये हो गई। मुख्यालय ने इस राशि को मंजूर करने से मना कर दिया। यही नहीं सीए ने आदेश दिए कि नगर निगम से सफाई करवा लो। उन्हें भुगतान कर देंगे। मगर नगर निगम ने सफाई करवाने से मना कर दिया। इस पर अधिकारियों ने 1-1 करोड़ रुपये के लगाने का फैसला किया, लेकिन इसे भी मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद अधिकारी भी हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए और एक साल बिना टेंडर के ही बीत गया।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था नगर निगम को सौंपने के पीछे ये है वजह
एचएसवीपी की तरफ से इन सेक्टरों के किए गए सफाई के टेंडर में सिर्फ झाडू लगाना व कचरे का उठान करवाना ही शामिल था, जबकि कचरे के निपटान की कोई व्यवस्था नहीं थी। चूंकि अब एनजीटी ने कचरे के निपटान को लेकर नियम बड़े सख्त कर दिए हैं और एचएसवीपी के लिए इन नियमों का पूरा करना बड़ा मुश्किल है। इसे देखते हुए एचएसवीपी ने इन सेक्टरों की सफाई व्यवस्था निगम के हवाले करने का फैसला किया है। हालांकि एचएसवीपी के पूर्व में रहे मुख्य प्रशासक की तरफ से इसे लेकर स्थानीय अधिकारियों को हरी झंडी भी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरवासियों को ये होगा फायदा
नगर निगम के अधीन आने के बाद इन सेक्टरों की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा, जो अब पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। निगम के अधीन आने के बाद इन सेक्टरों से कचरे का न सिर्फ पूरी तरह से उठान होगा, बल्कि उसका निपटान भी किया जाएगा। हालांकि इस सेवा की एवज में नगर निगम बाकी शहरवासियों की तर्ज पर इन सेक्टरों से कचरा शुल्क वसूल सकता है।
एक साल में 1825 टन कचरा हो चुका है जमा
शहर के सेक्टर 1, 4, 3, 5, 14 पार्ट टू व 33 से प्रतिदिन करीब 5 टन कचरा निकलता है। चूंकि एक साल से निगम का सफाई का टेंडर ही नहीं लगा है तो करीब 1825 टन कचरा शहर में एकत्रित हो चुका है। बता दें कि कचरे के ढेर जहां पर्यावरण के लिहाज से नुकसानदायक साबित होते हैं। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग पर भी असर डालते हैं। वर्ष 2023 की स्वच्छता सर्वेक्षण में 100 प्रतिशत कचरा निस्तारण न होने के कारण शहर के काफी अंक कटे थे।


हमारे लिए एनजीटी के नियमों को पूरा करना संभव नहीं है। वहीं निगम के पास पूरे संसाधन हैं। जल्द ही इन सेक्टरों को निगम को सौंप दिया जाएगा। - राजेश खौथ, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed