फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation House meeting from today, 444 agendas will be discussed

Hisar News: नगर निगम हाउस की बैठक आज से, 444 एजेंडों पर होगी चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House meeting from today, 444 agendas will be discussed
हिसार।
विज्ञापन

नगर निगम की हाउस की बैठक बुधवार से शुरू होगी, जो शुक्रवार तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े 444 एजेंडाें पर चर्चा की जाएगी। हालांकि इनमें काफी संख्या में ऐसे एजेंडे भी हैं, जो पिछले दो से तीन साल से प्रत्येक हाउस की बैठक में रखे जा रहे हैं। बावजूद इसके इनका समाधान नहीं हो रहा है।
बैठक में पार्षद अधिकारियों से कई मद्दों पर जवाब भी तलब करेंगे। चूंकि अब मौजूदा पार्षदों के कार्यकाल के ढाई माह ही बचे हैं। ऐसे में इस कार्यकाल की यह आखिरी हाउस की बैठक भी हो सकती है। 9 जनवरी को मेयर व पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछली कई बैठकों से रखे जा रहे ये एजेंडे
- सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड को स्काडा जलघर से जोड़ा जाए।
- वार्ड 6 बची हुई पानी की लाइन को जल्द से जल्द से डलवाया जाए।
- वार्ड 12 में जिंदल मॉर्डन स्कूल रोड पर सीवर की नई लाइन डाली जाए।
- वार्ड 15 में कैंप चौक से डाबड़ा चौक पर मेन सीवर लाइन की सफाई करवाई जाए।
- वार्ड 1 में सिरसा रोड पर आश्रम के साथ लगते रिहायशी एरिया में 24 घंटे बिजली दी जाए।
- सूर्य नगर गली नंबर 25 के सामने रेलवे लाइन पर 100 फुट के रास्ते पर बिजली निगम के किए हुए कब्जे को हटवाया जाए।
- कैंट से रविदास छात्रावास तक स्ट्रीट लाइट लगाईं जाए।
- शिव नगर के पास आंगनवाड़ी का निर्माण करवाना।
- शहीद भगत सिंह कॉलोनी में पेयजल सप्लाई के लिए वन विभाग एनओसी दे।
- सभी गलियों के नाम के साइन बोर्ड लगवाए जाए।
--------------
इन मुद्दों पर अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब
- वार्ड 7 में डेयरियों को नोटिस देने के बाद उन पर क्या कार्रवाई की गई।
- मिल गेट रोड की पैमाइश की रिपोर्ट दी जाए।
- बस स्टैंड के पीछे वाले रोड पर एलिवेटेड रोड का स्टेटस बताया जाए।
- निर्माणाधीन मिल गेट रोड के सैंपल लेकर जांच करवाई जाए और रिपोर्ट आने तक ठेकेदार का भुगतान न किया जाए।
- तोशाम रोड पर बने अस्पतालों ने बेसमेंट में पार्किंग दिखाकर नक्शा पास करवाया हुआ है, लेकिन हकीकत में वहां पार्किंग नहीं है, जिस कारण वहां जाम की समस्या रहती है। निगमायुक्त के आदेश के बाद भी अस्पतालों को ओसी सर्टिफिकेट जारी किया गया। इसका जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डेंगू के रोकथाम के लिए क्या बचाव कार्य किए गए।
- शहर में कितने उद्योगों को प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं और नियम तोड़ने पर कितनों पर कार्रवाई की गई है। कितने अस्पताल, होटल व पीजी को प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
- तरसेम नगर मामले में कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- बंद पड़ा अमृत योजना का काम कब तक शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed