फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation gets additional policemen, campaign to catch destitute animals will intensify from today

Hisar News: नगर निगम को मिले अतिरिक्त पुलिसकर्मी, आज से तेज होगा बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation gets additional policemen, campaign to catch destitute animals will intensify from today
 शहर से बेसहारा पशु पकड़ते नगर निगम कर्मचारी। 
हिसार। नगर निगम प्रशासन को बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान के लिए पुलिस विभाग की तरफ से और पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवा गए हैं। अब वीरवार को निगम की तरफ से बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों गो सेवा आयोग के चेयरमैन ने निगम प्रशासन को 20 दिन में शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम प्रशासन ने पुलिस विभाग से अभियान को लेकर 15 पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवाने को कहा था।
विज्ञापन

एक पीसीआर व 5 और पुलिस कर्मचारी मिले
फिलहाल निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के साथ 5 पुलिस कर्मचारी की तैनात की गई थी, जिसमें 3 एसपीओ, एक सिपाही व एक एएसआई शामिल था। अब पुलिस विभाग ने निगम को एक पीसीआर सहित 5 और पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से अब निगम कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा मिलेगी, जिससे अभियान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टीमों का किया था गठन, इकट्ठे होकर पकड़े पशु
निगम ने अभियान को लेकर 13-13 कर्मचारियों की दो टीमों का गठन किया था। इन दोनाें टीमों को एक ही समय में अलग-अलग जगह से पशु पकड़ने थे। मगर बुधवार को दोनों टीमों ने इकट्ठे होकर ही पशु पकड़े। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि बुधवार सुबह निगम को पुलिस विभाग ने और कर्मचारी उपलब्ध नहीं करवाए थे, जिस वजह से दोनों टीमों ने इकट्ठे होकर ही पशु पकड़े। इस दौरान टीम ने पीएलए सेक्टर, जवाहर नगर, सेक्टर-15, कैमरी रोड और अर्बन एस्टेट टू के आसपास के क्षेत्र से 41 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौ-अभ्यारण भेजा भिजवाया।

वीरवार से अभियान तेज गति से चलाया जाएगा। इस दौरान दो टीमें पशुओं को पकड़ने का कार्य करेंगी। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed