फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation employees will collect garbage from houses in Ward 11 to 20 from today.

Hisar News: वार्ड 11 से 20 में आज से नगर निगम कर्मचारी उठाएंगे घरों से कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees will collect garbage from houses in Ward 11 to 20 from today.
हिसार। शहर के वार्ड 11 से 20 में शनिवार से नगर निगम के कर्मचारी ही घरों से कचरे का उठान करेंगे। इससे पहले यह कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा था। मगर ठेकेदार का समय शुक्रवार को पूरा हो गया और निगम प्रशासन को ठेकेदार के टेंडर को आगे बढ़ाने और नया टेंडर लगाने की मंजूरी नहीं मिली। ऐसे में निगम प्रशासन को अपने ही कर्मचारियों से यह कार्य करवाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि निगम की तरफ से वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरा उठाने का टेंडर 7.79 करोड़ रुपये में एक साल के लिए दिया हुआ था। वहीं वार्ड 1 से 10 का टेंडर 5.94 करोड़ रुपये में दिया हुआ है, जो इस साल अगस्त में खत्म होगा। शहर के 20 वार्डों से रोजाना करीब 216 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन

पार्कों व रोड स्वीपिंग से हटाकर घरों से कचरा उठाने में लगाए जाएंगे टिपर
वार्ड 1 से 20 का घरों से कचरा उठान का टेंडर होने के बाद निगम ने अपने सभी सफाई के संसाधनों को पार्कों व सड़कों की सफाई में लगा दिया था। मगर अब इन संसाधनों को फिर से घरों के कचरा उठाने के कार्य में इस्तेमाल में लाया जाएगा। निगम के पास 44 टिपर, 12 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 जेसीबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने टेंडर को आगे बढ़ाने या नया टेंडर लगाने की मांग रखी है मंजूरी
निगम की तरफ से मुख्यालय से पुराने टेंडर को आगे बढ़ाने या नया टेंडर लगाने की मंजूरी मांगी हुई है। मगर निगम प्रशासन को न तो अभी तक पुराने टेंडर को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली है न ही नया टेंडर लगाने की। निगम की तरफ से डोर टू डोर का 7 साल का टेंडर बनाकर भेजा गया है, जिसकी अनुमानित लागत 45 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कचरा निस्तारण का 10 साल का टेंडर बनाकर भेजा गया है, जिसकी लागत करीब 32 करोड़ रुपये है।

पुराना टेंडर खत्म हो गया है और नया टेंडर लगाने की मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में अब निगम ही 11 से 20 वार्ड में घरों से कचरा उठाएगा। - नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed