फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mrityu Bhoj should be banned, Khap will got public support

मृत्यु भोज बंद करने के फैसले पर जनसमर्थन जुटाएगी खाप

Mon, 14 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mrityu Bhoj should be banned, Khap will got public support

मृत्यु भोज बंद करने के फैसले को लेकर जनसमर्थन जुटाने, जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कालीरामण खाप की बैठक गांव धीरणवास में हुई।

विज्ञापन


सामाजिक मुद्दों को लेकर खाप जिला मुख्यालयों पर सभाएं करेगी। बैठक खाप संयोजक रामस्वरूप की अध्यक्षता में हुई।

गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को अखिल भारतीय कालीरामण खाप ने गांव सिसाय में बन रहे खाप के चबूतरे पर प्रथम स्थापना दिवस मनाया था।

इससे पूर्व कालीरामण खाप एक नवंबर 2014 को अस्तित्व में आई थी। खाप द्वारा गांव सिसाय में चबूतरे का निर्माण करवाया जा रहा है।

प्रथम स्थापना दिवस पर राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश व राज्य के कोने-कोने से समाज के लोग इकठ्ठा हुए थे, जिसमें मृत्यु भोज को बंद करने के फैसले पर मोहर लगाई गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा जल संरक्षण, बेटी बचाओ-पेड़ लगाओ का नारा देते हुए विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमर्थन जुटाने व जागरूकता अभियान चलाने का फैसला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर गांव धीरणवास में खाप के पदाधिकारी जुटे और मुद्दों को लेकर अभियान तेज करने की रणनीति बनाई। खाप संरक्षक बदलूराम आर्य ने कहा कि मृत्यु भोज को बंद करने का प्रस्ताव खाप पास कर चुकी है।

खाप मुद्दे को लेकर समाज के लोगों में अलख जगाकर इस प्रथा को बंद करवाने का कार्य करेगी। खाप संरक्षक ने विभिन्न सामाजिक कुप्रथाओं को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए और उनको त्यागने का आह्वान किया।

जल संरक्षण को लेकर जगाएंगे अलख
खाप उप प्रधान वीरेंद्र संडवा ने कहा कि जल संरक्षण भी खाप का अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है।

समय रहते जल का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में जीवन खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि खाप जल को बचाने के लिए समाज के लोगों में अलख जगाएगी।


गांव-गांव जाकर करेंगे जागरूक
खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह ने कहा कि खाप सामाजिक कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जागरूक करेगी।

समाज पर फैसले थोपने की बजाए समाज के लोगों की सहमति बनाकर मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को दूर करने का कार्य करेगी।

सूबेदार निहाल सिंह ने स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता पर बल दिया। इस मौके पर खाप के ऑडिटर प्रकाश सिंह तोशाम, कोषाध्यक्ष कैप्टन सूबेसिंह, गुरुकुल धीरणवास के प्रधान जगदीश चंद्र, आर्य युवक परिषद के जिला प्रधान दलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed