{"_id":"57644df94f1c1b481e11d105","slug":"mp-dushyant-gave-1-05-crore-rupees-to-the-panchayat-elected-by-mutual-understanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को दिए 1.05 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को दिए 1.05 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपना वादा निभाते हुए सर्वसम्मति से चुनी गई 21 ग्राम पंचायतों को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ पांच लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों के सरपंचों में गांव मीरपुर से चंद्रभान, चानौत से राम मेहर, ढाणी केन्दू से महावीर सिंह, लालपुरा से शीला, सिंघवा राघो से मेवा सिंह, जामनी खेड़ा से शकुंतला देवी, बालावास से सुरेश, दुबेटा से संजय, स्याहड़वा से अश्वनी, भिवानी रोहिला से आशा रानी, पाली से सुमन देवी, बिठमङा से बलबीर सिंह, कलरभैनी से राजकुमार, लितानी से ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सूरेवाला से संदीप कुमार, कहसुन से नरेश कुमार, रोज खेड़ा से रणधीर सिंह, खापड़ से सोनिया, खेड़ी दौलतपुर से दर्शना, सीवाना से वजीर चंद व गांव सुखपुरा से जसवीर सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंचायत चुनावों के समय इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने गांवों में भाईचारा बनाए रखने की अपील रखते हुए ग्रामीणों से यह वादा किया था कि पंचायत चुनावों में हिसार लोक सभा क्षेत्र में जो भी ग्राम पंचायत निर्विरोध व सर्वसम्मति से चुनी जाएगी, उन पंचायतों को वे अपनी सांसद निधि से पांच-पांच लाख रुपये ग्रांट देंगे।
विज्ञापन
उपहार स्वरूप पेन किया भेंट
सांसद चौटाला ने सर्वसम्मति से चुने गए सरपंचों को उपहार स्वरूप एक-एक पेन भेंट करते हुए उनसे आग्रह किया कि आप सब पढ़े लिखे प्रतिनिधि है और कलम में बड़ी ताकत होती है। इस कलम से वे गांव के विकास की इबारत लिखें।
साथ ही साथ उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने गांव के लिए पांच लाख रुपये से किए जाने वाले कार्यों की सूची बना कर दें, जिससे संबंधित अधिकारियों से उस कार्य का एस्टिमेट बनवा कर उसको जल्द से जल्द पूरा करवाया जा सके।
उन्होंने गांवों में लड़कियों की शिक्षा, गांव की सफाई व्यवस्था व युवाओं को स्वरोजगार दिलाने की तरफ पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन 21 ग्राम पंचायतों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा आने वाले समय में और अधिक ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जा सके।
इस अवसर पर विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक जिला उपायुक्त निखिल गजराज, इनेलो जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, हलका अध्यक्ष सजन लावट, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, अमित बूरा, विक्रांत बागड़ी व अमित ग्रोवर उपस्थित थे।