{"_id":"62d59b74238c3a5e0d27a9ed","slug":"mountaineer-rohtash-khileri-named-in-india-book-of-records-hisar-news-hsr6370192136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही रोहताश खिलेरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोही रोहताश खिलेरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
विज्ञापन
सर्टिफिकेट दिखाता पर्वतारोही रोहताश खिलेरी।
- फोटो : Hisar
हिसार। हिसार जिला के मलापुर के पर्वतारोही रोहताश खिलेरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। रोहताश को डाक के माध्यम से सर्टिफिकेट मिले हैं। रोहताश ने वर्ष 2021 में 21 मार्च को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारों पर 24 घंटे रुककर तिरंगा लहराया था, जोकि 5895 मीटर ऊंची है। इसके आधार पर खिलेरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है।
रोहताश ने बताया कि इसके लिए 29 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन किया गया था, मगर सर्टिफिकेट इस माह डाक के माध्यम से मिले हैं। उल्लेखनीय है कि रोहताश अब तक कई चोटियों को फतह कर चुका है। रोहताश ने बताया कि अब उसका सपना वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट चोटी पर 24 घंटे रुककर तिरंगा फहराना है। इसके लिए अब वह ट्रेनिंग शुरू करेगा। रोहताश के पिता सुभाष चंद्र किसान हैं ज बकि माता बंसी देवी गृहिणी हैं। रोहताश ने बताया कि फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्होंने घर पर भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी थी।
रोहताश इन चोटियों को कर चुका फतह
- 16 मई 2018 को माउंट एवरेस्ट
- 23 जुलाई 2018 को मांउट किलिमंजारो
- 4 सितंबर 2018 को माउंट एलब्रुस
- 1 फरवरी 2020 को माउंट एलब्रुस
- 9 अक्तूबर 2020 को माउंट फ्रेंडशिप
- 1 नवंबर 2020 को माउंट मून