{"_id":"64dfbf2e0c6a761e0d09d134","slug":"mountaineer-anita-kundu-became-osd-motivation-hisar-news-c-21-hsr1020-201262-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पर्वतारोही अनीता कुंडू बनीं ओएसडी मोटिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पर्वतारोही अनीता कुंडू बनीं ओएसडी मोटिवेशन
विज्ञापन
हिसार। विश्व विख्यात पर्वतारोही एवं फरीदपुर की बेटी अनीता कुंडू को हरियाणा सरकार ने ओएसडी (मोटिवेशन) के पद पर नियुक्त किया है। अब अनीता कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जागरूक करेगी।
अनीता कुंडू के सहयोगी रमेश कुमार ने बताया कि अनीता हरियाणा में सरकार के मोटिवेशन प्रोगाम के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। इससे पहले भी अनीता स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम कर चुकी हैं। अनीता कुंडू माउंट एवरेस्ट सहित कई चोटियों को फतह कर देश का नाम रोशन कर चुकी है। मई माह में अनीता ने माउंट मकालू को फतह कर तिरंगा फहराया था। ब्यूरो