फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MoU between GJU and Shodhchakra, research work will get digital strength

Hisar News: जीजेयू और शोधचक्र के बीच एमओयू, शोध कार्यों को मिलेगी डिजिटल मजबूती

Thu, 25 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
MoU between GJU and Shodhchakra, research work will get digital strength
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी ने शोध कार्यों को सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क (इन्फ्लिबनेट), गांधीनगर के साथ शोधचक्र (रिसर्च साइकिल) के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। शोधचक्र, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की मार्गदर्शिका में शैक्षणिक समुदाय को उनके शोध जीवन चक्र के दौरान सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन

जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि शोध किसी समस्या या प्रश्न की वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया है। शोध की सही पद्धति अपनाने से सामाजिक परिवर्तन और मानव जीवन को सरल बनाने में मदद मिलती है। शोधचक्र 950 से अधिक विश्वविद्यालयों में शोध कार्य को प्रारंभ से लेकर जमा करने तक ट्रैक करने में सक्षम मंच है जिससे शोध प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। डॉ. नरेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि ओपन एआई और चैटजीपीटी के युग में तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे में शैक्षणिक गतिविधियों में नवीनतम तकनीक को अपनाना समय की मांग है और यह मंच शोध क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शोधचक्र एक साझा डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा जहां शोधकर्ता, गाइड और विश्वविद्यालय अपने शोध कार्य को संग्रहित, व्यवस्थित और उद्धृत कर सकेंगे। शोधकर्ता इस मंच पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और प्राथमिकताओं का प्रबंधन कर पाएंगे। इस अवसर पर प्रो. विनोद छोकर, डॉ. एसएस जोशी और सोम दत्त भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed