फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MoU between GJU and Geeta Gyan Sansthanam for institute society, spirituality and nation building

Hisar News: संस्थान समाज, आध्यात्म व राष्ट्र निर्माण के लिए जीजेयू व गीता ज्ञान संस्थानम के बीच एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
MoU between GJU and Geeta Gyan Sansthanam for institute society, spirituality and nation building
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) व गीता गुरुकुल यूनिट ऑफ ग्लोबल इंस्पायरेशन इनलाइटमेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ भगवद् गीता जियो गीता, गीता ज्ञान संस्थानम, केडीबी रोड, कुरुक्षेत्र (गीता ज्ञान संस्थानम) के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ है। दोनों संस्थान समाज, आध्यात्म व राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे, जिससे दोनों ही संस्थानों के हितधारकों विशेषकर विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए यह एमओयू लाभदायक होगा। जीजेयू की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व गीता ज्ञान संस्थानम की ओर से निदेशक प्रो. एमसी कश्यप ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि गीता ज्ञान संस्थानम एक अत्यंत प्रतिष्ठित शैक्षणिक तथा आध्यात्मिक संस्थान है, जिसमें देशभर से हजारों विद्यार्थी आध्यात्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान तनाव प्रबंधन, जीवनशैली प्रबंधन तथा विद्यार्थियों में अच्छी आदतों के विकास के लिए भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन


गीता ज्ञान संस्थानम के निदेशक प्रो. एमसी कश्यप ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर महाराज के नाम पर स्थापित जीजेयू शोध, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहा है। यह एमओयू दोनों संस्थानों और समाज व राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि इस एमओयू से दोनों संस्थान एक दूसरे को बराबर का दर्जा देते हुए एक दूसरे के संसाधनों का भी उपयोग कर सकेंगे। डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. नमिता सिंह व गुरु जम्भेश्वर महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष प्रो. किश्नाराम बिश्नोई ने भी इस एमओयू को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed