फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mother... give me three lakh rupees otherwise I will kill you

मां... मुझे तीन लाख रुपये दो नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mother... give me three lakh rupees otherwise I will kill you
बास। गांव खांडाखेड़ी में एक युवक ने रुपये न देने पर अपने माता-पिता को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 48 वर्षीय गंगा देवी ने बताया कि उसका लड़का राहुल शादीशुदा है और अलग रह रहा है। दो मार्च को उसने कहा कि मां मुझे तीन लाख रुपये दे दो, नहीं तो तेरे को जान से मार दूंगा। मैंने राहुल से कहा कि मेरे पास रुपये नहीं हैं। तभी राहुल ने घर से लाठी उठाकर मेरे सिर में मारना चाहा, लेकिन हाथ की बाजू पर लगी। मैंने शोर किया तो मेरे पति ने बीच-बचाव किया तो राहुल लाठी सहित मौके से भाग गया। पति ने मुझे नारनौंद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने माता-पिता के दिए बयान पर राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed