फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Most electricity theft in Jind district, which is the assembly constituency of Deputy CM

Hisar News: डिप्टी सीएम के विधानसभा क्षेत्र वाले जींद जिले में सबसे अधिक बिजली चोरी

Thu, 11 May 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 11 May 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Most electricity theft in Jind district, which is the assembly constituency of Deputy CM
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पिछले एक साल में 55963 बिजली चोरों पर 199 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया। जिसमें 108 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। निगम ने 23 प्रतिशत अधिक चोरी पकड़ी। 27 प्रतिशत अधिक जुर्माना लगाया। बिजली चोरों से 38 प्रतिशत अधिक वसूली की। बिजली चोरों पर लगातार छापे मारकर तथा बिजली व्यवस्था में सुधार के चलते बिजली निगम ने बीते एक वर्ष 2 प्रतिशत लाइनलॉस कम किया है। बिजली निगम का 13.18 प्रतिशत लाइनलॉस 11.80 प्रतिशत आ गया है। जींद जिले में औसत से तीन गुणा 33.99 प्रतिशत लाइनलॉस हो रहा है। सबसे कम लाइनलॉस गुरुग्राम जिले में केवल 4.5 प्रतिशत है। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र वाले जिले जींद में सबसे अधिक बिजली चोरी हो रही है। सबसे कम बिजली चोरी के केस बिजली मंत्री रणजीत सिंह के गृह जिले सिरसा में मिले।
विज्ञापन

सिरसा सर्कल में केवल 2591 बिजली चोरी केस दर्ज किए गए

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने लाइनलॉस रोकने के लिए पिछले एक साल में 55963 बिजली चोरों को पकड़ा। वर्ष 2021-22 के मुकाबले यह संख्या 10 हजार अधिक थी। बिजली चोरों पर करीब 30 करोड़ अधिक का जुर्माना लगाया। दिल्ली सर्कल में 27930 बिजली चोरी के केस पकड़े। हिसार सर्कल में 28033 बिजली चोर पकड़े गए। सबसे अधिक बिजली चोरी भिवानी सर्कल में बिजली चोरी के केस पकड़े गए। एक साल में 10130 बिजली चोर पकड़े गए। सबसे कम बिजली चोरी के केस बिजली मंत्री रणजीत सिंह के गृह जिले सिरसा में मिले। सिरसा सर्कल में केवल 2591 बिजली चोरी केस दर्ज किए गए। लाइनलॉस के मामले में 10 जिलों में लाइनलॉस कम हुआ। रेवाड़ी जिले में लाइनलॉस एक प्रतिशत बढ़ा है। बिजली निगम राजस्व प्राप्त करने में 102 प्रतिशत पर है। कुछ पुराने बिलों की वसूली के चलते यह आंकड़ा 102 प्रतिशत पर है।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021--22 वर्ष 2022-23

सर्कल -----बिजली चोरी केस--जुर्माना लगाया लाखों में --जुर्माना वसूला- बिजली चोरी केस ---जुर्माना लगाया लाखों में ---जुर्माना वसूला
फरीदाबाद सर्कल-----4001-------3002----1055---- 4747---- 3499---2077

पलवल 8189---2083--722---10130--3226-1267
गुरुग्राम -सेंकड 2621---2006--1040 --3237--2510--1089
गुरुग्राम फर्स्ट--3195-2561--1158-3159-2794- 1487
नारनौल --3084--720 --354--3102-1025--582
रेवाड़ी --3011- 904-428-3555--1325-861
भिवानी --6848-1222-626-9489-1564-785
हिसार --4897--863--871--6216--977-841
फतेहाबाद- 2948-708-426-4329- 1261-574
सिरसा 2703--737-449-2591-831-452
जींद --3973- 853-738- 5408-969- 851
कुल --45470-15665-7870-55963- 19984-10872
------------------------------------------------------

लाइन लॉस
सर्कल ----वर्ष 2021-22------ वर्ष 2022-23
फरीदाबाद --7.04---6.37
पलवल -30.09---26.45
गुरुग्राम 1- 4.60---4.96
गुरुग्राम 2 -5.70- 4.56
नारनौल -14.15-9.01
रेवाड़ी 5.92---6.69
भिवानी --17.49--16.21
फतेहाबाद 16.43--15.68
सिरसा 9.74---9.57
जीद --35.93---33.19
हिसार 20.14-19.39
कुल --13.18--11.80


बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते एक साल में 2 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस, कॉमर्शियल लॉस कम किया है। बिजली चोरों से रिकवरी में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। डीएचबीवीएन को देश भर की बिजली कंपनियों में पांचवां स्थान मिला है।
- अमित खत्री, एमडी , डीएचबीवीएन , हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed