{"_id":"688135ee1ad81228e00817a7","slug":"monsoon-turf-remained-over-haryana-on-the-second-day-as-well-rain-activities-continued-hisar-news-c-21-hsr1007-672937-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दूसरे दिन भी हरियाणा पर रही मानसून टर्फ, बारिश की गतिविधियां रहीं जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दूसरे दिन भी हरियाणा पर रही मानसून टर्फ, बारिश की गतिविधियां रहीं जारी
विज्ञापन
हिसार। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी मानसून टर्फ हरियाणा पर रहीं। इस कारण से प्रदेश के कई जिलोंं में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो वीरवार को भी प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मानसून टर्फ हरियाणा पर पहुंच गई है। इसके प्रदेश पर पहुंचने से यहां कमजोर पड़ा मानसून फिर से सक्रिय हो गया। बुधवार को भी टर्फ लाइन हरियाणा पर रही, लेकिन यह थोड़ा खिसककर रोहतक से करनाल पर पहुंच गई। इस दौरान उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम से बारिश हुई, जबकि पश्चिमी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। बुधवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
वीरवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में ही बारिश की ज्यादा गतिविधियां होंगी। 25 व 26 को मानसून फिर से कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान मानसून टर्फ भी प्रदेश से चली जाएगी। मगर, 26 जुलाई को एक विक्षोभ और सक्रिय होगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर पहुंचने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा के अवशेष के भी कम दबाव का क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इस दोनों के असर से 27 व 28 जुलाई को प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होगा।
विज्ञापन
यहां-यहां हुई बारिश
अंबाला-20.4 एमएम
हिसार-6.6 एमएम
भिवानी-1.2 एमएम
चरखी दादारी-6.5 एमएम
फरीदाबाद-41.0 एमएम
जींद-0.5 एमएम
करनाल-1.0 एमएम
महेंद्रगढ़-28.5 एमएम
पलवल-45.5 एमएम
रेवाड़ी-12.0 एमएम
सिरसा-13.5 एमएम
सोनीपत-1.5 एममए
नोट-- -- -- -- बारिश का यह आंकड़ा 36 घंटे का है-- -- -- -- -- -- --

नोट