फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon is on the head, cleaning of major drain from Auto Market to Buffalo Farm is pending

मानूसन सिर पर, ऑटो मार्केट से भैंस फार्म तक मेजर ड्रेन की सफाई बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Monsoon is on the head, cleaning of major drain from Auto Market to Buffalo Farm is pending
नागरिक अस्पताल रोड पर बरसाती नाले में उगी झाड़ियां। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में मानसून आने में अब सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं, जबकि अभी तक बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग की मानें तो वह बरसाती नालों की सफाई का 80 प्रतिशत तक काम पूरा करवा चुके हैं। हालांकि अभी भी कुछ मेजर व माइनर ड्रेन की सफाई बाकी है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि वह मानसून से पहले बचा हुआ काम भी पूरा करवा देंगे।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर मेजर ड्रेन की बात करें तो ऑटो मार्केट से बरवाला चुंगी होते हुए भैंस फार्म ड्रेन की सफाई अभी बाकी है। अधिकारियों का दावा है कि वह एक सप्ताह में इसकी सफाई करवा देंगे। वहीं माइनर ड्रेन की बात करें तो फव्वारा चौक से मधुबन पार्क और नागरिक अस्पताल से सेक्टर 14 होते हुए ऋषि नगर ड्रेन की सफाई का काम बचा हुआ है।
विज्ञापन

हर साल नहीं करवाते माइनर ड्रेन की सफाई -
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग हर साल माइनर ड्रेन की सफाई नहीं करवाता, क्योंकि एक साल में ही इनमें सील्ट जमा नहीं होती। वहीं, मेजर ड्रेन की सफाई हर साल करवानी पड़ती है। शहर में करीब 17 किलोमीटर लंबी मेजर ड्रेन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मेजर ड्रेन रह गई थी, उसकी सफाई का काम भी शुरू करवा दिया है। एक सप्ताह में सफाई पूरी हो जाएगी। बारिश में शहर में जलभराव की समस्या नहीं आएगी।
- जसबीर, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
पार्षद प्रीतम सैनी ने वार्ड की सीवर व बरसाती नालों की सफाई की मांग को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में वार्ड 15 पार्षद प्रीतम सैनी ने महापौर गौतम सरदाना से मुलाकात की। पार्षद प्रीतम सैनी ने महापौर गौतम सरदाना को वार्ड 15 में बारिश से पहले के हालातों के बारे में अवगत करवाया। पार्षद प्रीतम सैनी ने कहा कि वार्ड 15 के सुभाष नगर, बैंक कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, जयदेव नगर में सीवर लाइनें अभी तक पानी से पूर्ण रूप से भरी हुई है, क्योंकि फव्वारा चौक से लेकर डाबड़ा तक की मुख्य लाइन की सफाई जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहीं करवाई है। एरिया में अभी से लाइनें भरी होने से लोगों को बरसाती पानी की निकासी नहीं होने का डर सता रहा है। मेयर ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य लाइन की जल्द से जल्द सफाई कारवाई जाए। यदि बरसाती पानी की निकासी नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed