फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon intensifies in Haryana: Low pressure formed over northern Rajasthan, heavy rain expected till July 18

हरियाणा में मानसून का जोर: उत्तरी राजस्थान पर बना निम्न दबाव बना, 18 जुलाई तक तेज बारिश की आशंका; अलर्ट जारी

Wed, 16 Jul 2025 09:02 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Jul 2025 09:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें, ताकि अधिक बारिश से फसलों को नुकसान न हो। साथ ही, नागरिकों को तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Monsoon intensifies in Haryana: Low pressure formed over northern Rajasthan, heavy rain expected till July 18
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 के पहले पखवाड़े में हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 908% अधिक है। वहीं, यमुनानगर जिला सबसे कम बारिश वाला रहा, जहां सामान्य से 96% कम वर्षा हुई। हिसार जिले में भी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा, जहां सामान्य से 499% अधिक वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के पहले 15 दिनों में प्रदेश के 9 जिलों कि भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा में सामान्य से अधिक बारिश हुई। दूसरी ओर, 13 जिले अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


20 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में 20 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। उत्तरी राजस्थान पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से 15 से 18 जुलाई तक हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी और मध्य जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। इसके अलावा, 18 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि इसके बाद मानसून टर्फ के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की तलहटी पर पहुंचने से कुछ दिनों के लिए मानसून में कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों और आम जनता के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें, ताकि अधिक बारिश से फसलों को नुकसान न हो। साथ ही, नागरिकों को तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हरियाणा में मानसून की यह सक्रियता जहां कुछ जिलों में राहत लेकर आई है, वहीं कम बारिश वाले जिलों में जल संकट की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग अगले कुछ दिनों में स्थिति पर नजर रखे हुए है और नियमित अपडेट जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed