फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon break in Haryana from July 15 to 19; good rainfall expected between July 20 and 23

हरियाणा में 15-19 जुलाई तक मानसून ब्रेक: 20 से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर

Tue, 14 Jul 2026 09:36 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 14 Jul 2026 09:36 AM IST
सार

हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों और दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Monsoon break in Haryana from July 15 to 19; good rainfall expected between July 20 and 23
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार दोपहर बाद हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि 15 से 19 जुलाई तक मानसून ब्रेक रहेगा, जबकि 20 से 23 जुलाई के बीच फिर से मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में मौसम फिलहाल परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में तेज हवाएं चलीं तथा कई स्थानों पर आंधी और बारिश हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई की शुरुआत में मानसून ने हरियाणा में प्रभावी दस्तक दी थी। इसके बाद प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बीच-बीच में मानसून सक्रिय रहा, जबकि पश्चिमी जिलों में 2 जुलाई के बाद से मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई थीं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ ही इन क्षेत्रों में राहत पहुंचा रहे हैं। 10 जुलाई को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी जिलों में आंधी और हल्की बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन आंधी और बूंदाबांदी की संभावना
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौजूदा मौसम प्रणाली का असर अगले दो दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ तथा छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। वहीं दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी का असर भी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मानसून ट्रफ तराई क्षेत्रों की ओर खिसक जाएगी।


हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों और दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 19 जुलाई के बाद मौसम में फिर बदलाव आने और मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed