फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon becomes active again in the state; rain in eight districts for the second consecutive day.

Hisar News: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगातार दूसरे दिन आठ जिलों में बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Monsoon becomes active again in the state; rain in eight districts for the second consecutive day.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। लगातार दूसरे दिन वीरवार को आठ जिलों में बारिश दर्ज की गई। अंबाला, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी जिलों में बारिश के आसार सबसे अधिक हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 2 सितंबर से सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दक्षिणी जिलों गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी-दादरी में बारिश की संभावना कम है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल और रोहतक समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले 10 से 12 दिन में मानसून की विदाई के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में सबसे अधिक 56.4 एमएम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अंबाला में 56.4, रोहतक में 10, फरीदाबाद में 30, गुरुग्राम में 13, कैथल में 5, मेवात में 19, पंचकूला में 3.5, पलवल में 19 और कुरुक्षेत्र में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को अंबाला में 47.8, रोहतक में 10, फरीदाबाद में 30, कैथल में 5.5 और पलवल में 18 एमएम बारिश हुई थी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार की तुलना में एक डिग्री कम था। इससे पहले मंगलवार रात से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पलवल, सोनीपत, यमुनानगर और गुरुग्राम में बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed