फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon became active due to western disturbance and remnants of Vipha, there will be good rain for three days from today

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ और विफा के अवशेष से मानसून हुआ सक्रिय, आज से तीन दिन तक होगी अच्छी बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Monsoon became active due to western disturbance and remnants of Vipha, there will be good rain for three days from today
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ और विफा के अवशेष से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इन दोनाें के असर से तीन दिन तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। वहीं सोमवार को प्रदेश के हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बिखराव वाली बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कमजोर मानसून को एक बार फिर से उर्जा मिलने लगी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में आए विफा तूफान के अवशेष से बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। अब यह दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके कारण मानसून टर्फ की भी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आने की संभावना बन रही है। साथ ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 29 से 31 जुलाई के दौरान तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। अगस्त महीने की शुरुआत में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इसके बाद मानसून टर्फ एक बार फिर से हिमालय की तलहटी में आ जाएगी जिससे प्रदेश के उत्तरी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यहां-यहां हुई बारिश
अंबाला-4.0 एमएम
महेंद्रगढ़-12.6 एमएम
रोहतक-13.0 एमएम
भिवानी-6.0 एमएम
चरखी दादारी-4.5 एमएम
गुरुग्राम-8.0 एमएम
जींद-2.5 एमएम
कैथल-14.0 एमएम
नूंह-1.0 एमएम
पलवल-2.5 एमएम
पानीपत-0.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed