फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monitoring committees were formed to ensure that benefits reached eligible families.

Hisar News: पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने के लिए निगरानी समितियां बनाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees were formed to ensure that benefits reached eligible families.
डीएचबीवीएन ने पीएमएसजीएमबीवाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुरू की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) को समयबद्ध और परिणामोन्मुखी ढंग से लागू करने की तैयारी कर ली है। मुख्यालय और क्षेत्र स्तर पर विशेष निगरानी समितियों का गठन किया गया है, ताकि पात्र अंत्योदय परिवारों को योजना का लाभ शीघ्र और सुचारू रूप से मिल सके।
निगम के एमडी विक्रम सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के अनुसार मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ एसई (वाणिज्यिक) और कार्यकारी अभियंता (वाणिज्यिक) वैकल्पिक नोडल अधिकारी होंगे। उपमंडल अधिकारी को मुख्यालय पर दैनिक निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी।
विज्ञापन

एसई (ऑपरेशन) को क्षेत्र स्तरीय नोडल अधिकारी और कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन) को वैकल्पिक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। फील्ड टीम को डिवीजन, उपखंड और वेंडर-वार प्रगति पर नजर रखने, समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। पात्र अंत्योदय परिवारों को अनुदान शीघ्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकारी जिला प्रशासन और पंचायती राज संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांव स्तर पर जागरूकता शिविर, बैठकें और प्रचार गतिविधियां करेंगे, ताकि अधिकतम लोग योजना का लाभ उठा सकें। मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे और जोन स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed