फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Modi rally was checking out caught fake cbi inspector

मोदी रैली के नाम की चेकिंग, पकड़ा गया नकली सीबीआई इंस्पेक्टर

Tue, 07 Oct 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 07 Oct 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Modi rally was checking out caught fake cbi inspector
प्रधानमंत्री की रैली के नाम पर चेकिंग कर रहे एक नकली सीबीआई इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रामपुरा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अभिषेक दिल्ली का सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर लैंड मार्क होटल में रौब झाड़ रहा था।

जब आरोपी ने सिविल लाइन एरिया स्थित होटल में पीएम की रैली के नाम पर चेकिंग करने की बात कही तो होटल मालिक को शक हुआ।

उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच के बाद अभिषेक को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दसवीं पास आरोपी कोई काम नहीं करता। उसके पिता की स्पोर्ट्स वियर की दुकान है।

पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि पीएम की रैली के बहाने चेकिंग करने के लिए रामपुरा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अभिषेक दिल्ली का सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर लैंड मार्क होटल में पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां पहुंचकर उसने होटल का रिकॉर्ड मांगा। अभिषेक ने जेब से एक सीबीआई इंस्पेक्टर का नकली आईकार्ड भी निकालकर दिखाया। होटल मालिक महाबीर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र को बार-बार रिकॉर्ड मांगने पर उस पर शक हुआ। तब उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आने तक खूब की खातिरदारी
होटल मालिक ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया। नकली सीबीआई इंस्पेक्टर अभिषेक को होटल मालिक व उसके स्टाफ ने बातों में उलझाए रखा।

जब तक पुलिस नहीं आई उन्होंने उसकी खातिरदारी भी की। अचानक पुलिस के पहुंचते ही अभिषेक के होश उड़ गए। वह मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।


10वीं पास है आरोपी
पुलिस पीआरओ चंद्रभान का कहना है कि युवक दसवीं पास है। लोकल रामपुरा मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो वह रैली में होटल मालिकों को बेवकूफ बनाकर मोटे रुपये कमाने की फिराक में था।

गिरफ्तारी के बाद उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
 
अभी और होंगे खुलासे
जांच कर रहे एएसआई साहब राम ने बताया कि अभिषेक से अब और वारदात, आईकार्ड कहां से बनवाया और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed