फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Modern street food hub stalled for approval

Hisar News: मंजूरी की राह में रुका आधुनिक स्ट्रीट फूड हब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Modern street food hub stalled for approval
हिसार में स्ट्रीट फूड हब के ​शिलान्यास का पत्थर। 
हिसार। ग्रांट की अवधि बढ़ाने (एक्सटेंशन) की मंजूरी लंबित होने से शहर के पहले आधुनिक स्ट्रीट फूड हब का निर्माण कार्य अटक गया है। निगम प्रशासन के अनुसार ग्रांट एक्सटेंशन की स्वीकृति मिलने के बाद ही शेड सहित शेष निर्माण कार्य पूरा कराया जा सकेगा। परियोजना पूरी होने पर जहां स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं शहरवासियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की इस पायलट परियोजना के तहत हरियाणा के चार शहरों में आधुनिक स्ट्रीट फूड हब विकसित किए जा रहे हैं। हिसार में इसके निर्माण के लिए नगर निगम को एक करोड़ रुपये का बजट मिला था।
विज्ञापन


अगस्त 2024 में हुआ था शिलान्यास
तत्कालीन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अगस्त 2024 में इस परियोजना का शिलान्यास किया था जबकि निर्माण कार्य जनवरी 2026 में शुरू हुआ। क्लॉथ मार्केट के निकट जनस्वास्थ्य विभाग के पुराने डिस्पोजल स्थल की लगभग 4,000 वर्ग गज भूमि पर यह फूड हब विकसित किया जा रहा है। यहां खाने-पीने की वस्तुओं के साथ फल एवं सब्जियों की बिक्री भी होगी। धूप और बारिश से बचाव के लिए शेड बनाया जाएगा तथा फर्श पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे। स्ट्रीट वेंडर्स को बिजली और पानी की सुविधा मिलेगी, जबकि ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। परिसर में शौचालय का निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएसएआई मानकों के अनुसार होगी व्यवस्था
परियोजना का उद्देश्य ऐसा स्ट्रीट फूड हब विकसित करना है जहां लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो। इसके लिए खाद्य विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। भोजन तैयार करने और परोसने वाले कर्मियों के लिए दस्ताने और कैप पहनना अनिवार्य होगा। खाद्य सामग्री में उपयोग होने वाले तेल, मसाले और अन्य उत्पाद भी निर्धारित मानकों के अनुरूप होंगे।


स्ट्रीट फूड हब की चहारदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है और शौचालय निर्माण कार्य जारी है। शेड निर्माण से पहले ग्रांट एक्सटेंशन की स्वीकृति आवश्यक है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही शेष निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - नीरज, निगमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed