फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Model of Chandrayaan-3 will enhance the beauty of Sirsa Chungi Chowk

Hisar News: सिरसा चुंगी चौक की शोभा बढ़ाएगा चंद्रयान-3 का मॉडल

Wed, 13 Sep 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 13 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Model of Chandrayaan-3 will enhance the beauty of Sirsa Chungi Chowk
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रस्ताव पारित करने बारे में आयोजित बैठक में मौजूद मेयर, निगम
हिसार। नगर निगम के कार्यालय में मंगलवार को चंद्रयान-3 की चांद पर हुई सफल लैंडिंग को लेकर मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शहर के सिरसा चुंगी चौक पर चंद्रयान-3 का मॉडल बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इसके अलावा बैठक में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी गई। बता दें कि इससे पहले सिरसा चुंगी पर एक भव्य एंट्री गेट का निर्माण किया जाना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन जय विज्ञान-जय अनुसंधान को भी सफलता मिली है। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मेयर ने शहर के युवा वैज्ञानिक यज्ञ मालिक को भी बधाई दी, जिन्होंने चंद्रयान-3 में अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसके अलावा मेयर गौतम सरदाना ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस-डे बनाने और चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले का नाम शिवशक्ति रखने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, डिप्टी मेयर जयवीर ग़ुज्जर, पार्षद उम्मेद खन्ना, पार्षद पिंकी शर्मा, पार्षद जगमोहन मितल, पार्षद जयप्रकाश, पार्षद राजपाल मांडू, पार्षद सतीश सुरलिया, पार्षद कैप्टन नरेन्द शर्मा, एएमसी प्रदीप हुड्डा, डीएमसी वीरेंद्र कुमार, एक्सईएन संदीप धुंधवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद ने भी बुलाई बैठक
चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर जिला परिषद की तरफ से भी 15 सितंबर को विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक का एक एजेंडा चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बारे में सदन की तरफ से प्रस्ताव पारित करना रहेगा। बैठक को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तरफ से सभी विधायकों, जिला परिषद प्रधान, उपप्रधान व सदस्य, पंचायत समिति के सभी प्रधान व पंचायत विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed