फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mobile water testing van reaches Hisar, water samples will be filled from 7 villages every day

Hisar News: मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन पहुंची हिसार, प्रतिदिन 7 गांवों से भरे जाएंगे पानी से सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mobile water testing van reaches Hisar, water samples will be filled from 7 villages every day
वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधीक्षक अभियंता आरके शर्मा। 
हिसार। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करनाल की राज्य स्तरीय लैब से मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन बुधवार को शहर पहुंची। यहां विभाग अधीक्षक अभियंता आरके शर्मा ने इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों की मानें तो अगस्त व सितंबर माह में यह वैन जिले के सभी 307 गांवों में जाकर पानी के सैंपल की जांच करेगी। प्रतिदिन यह वैन 7-8 गांवों के सैंपल टेस्ट करेगी। बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में इस मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन को रवाना किया गया था। यह वैन अब तक प्रदेश के 11 जिलों को कवर चुकी है। पहले दिन वैन ने डाबड़ा, मिरकां, लाडवा, मय्यड़, रायपुर, भगाना व अलीपुर गांव से पानी के सैंपल टेस्ट किए।
विज्ञापन

जलघर से लिए जाते हैं सैंपल
वैन के स्टाफ के मुताबिक यह वैन प्रत्येक गांव के जलघर पर जाती है और वहां से पानी के सैंपल लिए जाते हैं। ये सैंपल स्टोरेज टैंक व क्लीयर वाटर टैंक से लिए जाते हैं। इसके बाद 11 मानकों पर इन सैंपल की जांच की जाती है। इस दौरान पानी में टीडीएस, पीएच, फ्लोराइड, आयरन, गंदगी, भारीपन, नाइट्रेट, जिंक, सल्फेट के अलावा दो बैक्टीरियल जांच की जाती है। इनमें से 9 मानकों की रिपोर्ट उसी समय मिल जाती है, जबकि बैक्टीरियल रिपोर्ट मिलने में 24 घंटे का समय लगता है। ये रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता शशिकांत, जिला सलाहकार विनोद कुमार, लैब केमिस्ट राजीव सिहाग, खंड ससांधन समन्वयक संदीप सिंह व पूजा कुंडू उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed