फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA ramkumar gautam admit in hospital

विधायक रामकुमार गौतम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
MLA ramkumar gautam admit in hospital
जजपा विधायक रामकुमार गौतम। - फोटो : Hisar
नारनौंद (हिसार)। नारनौंद के जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम की तबीयत वीरवार को अचानक बिगड़ गई। इस कारण से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके फेफड़ों में संक्रमण के चलते सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। विधायक के बेटे रजत गौतम ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिनों से कमजोरी महसूस कर रहे थे। जब उनकी जांच करवाई गई तो उन्हें टाइफाइड मिला और उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। दो दिन पहले ही जब उनका कोरोना टेस्ट करवा गया तो उसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली। वीरवार को करीब 6 बजे उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि रामकुमार गौतम जेजेपी से इस बार विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे। वह पहले भी एक बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed