फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Naina Chautala swings with women in Teej festival, sends off with Kothli

तीज उत्सव में महिलाओं संग खूब झूली विधायक नैना चौटाला, कोथली देकर विदा किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLA Naina Chautala swings with women in Teej festival, sends off with Kothli
अग्रोहा में तीज महोत्सव में महिलाएं विधायक नैना चौटाला को कोथली देकर विदा करते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। अग्रोहा में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में जननायक जनता पार्टी की ओर से पहुंची बाढ़डा विधायक नैना सिंह चौटाला को अग्रोहा, आदमपुर, उकलाना की महिलाओं ने कोथली देकर विदा किया। महिलाओं ने गीत गाते हुए और फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। विधायक नैना ने भी महिलाओं संग झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन

शनिवार को अग्रोहा में जजपा ने तीज महोत्सव का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला का महिलाओं ने हरियाणवी गीत गाकर स्वागत किया। महिलाओं ने श्रावण माह में बेटी को तीज की कोथली देकर विदा किया। जिसमें लोहे के पीपे में घेवर, पतासे, सुहाली, फल तथा सूट भेंट किए। नैना ने भी महिलाओं के साथ झुला झूला। उन्होंने कहा कि त्योहार सौहार्द का प्रतीक होते हैं, इसलिए हमें इन्हें मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को राशन डिपु में 33 प्रतिशत कोटा तय किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने की। जेजेपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि आदमपुर के गांव दड़ौली की बेटी नैना चौटाला को आदमपुर, अग्रोहा, उकलाना के लोग अपनी बेटी मानते हैं। तीज के मौके पर बेटी को कोथली देने की परंपरा है। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, रवि बैनीवाल, जिला महिला जिला अध्यक्ष राधिका गोदारा, अमित बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed