{"_id":"63fa592abbaf4852cc083164","slug":"mla-jogiram-reached-the-dharna-said-i-was-with-you-before-and-even-now-hisar-news-c-21-hsr1020-66225-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक जोगीराम पहुंचे धरने पर, बोले-मैं पहले भी आप लोगों के साथ था और अब भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक जोगीराम पहुंचे धरने पर, बोले-मैं पहले भी आप लोगों के साथ था और अब भी
Sun, 26 Feb 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते विधायक जोगीराम सिहाग।
हिसार। गांव तलवंडी राणा के बाईपास पर रोड बचाओ संघर्ष के बैनर तले दिए जा रहे धरने को शनिवार को 18 दिन हो गए। समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली ने बताया कि शनिवार को धरने पर बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग पहुंचे और ग्रामीणों को पूरी तरह से आश्वासन दिया कि वे ग्रामीणों के साथ पहले भी थे और आज भी हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जाकर भी ग्रामीणों की आवाज उठाई है।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि स्थायी रोड के निर्माण में चार विभागों की जमीन को ट्रांसफर करने में काफी समय लग सकता है। सरकार से उनकी बात हुई है। पहले जो रोड बंद किया गया है वो रोड चालू करवाने का काम करेंगे। इसके लिए अधिकारियों से बात करके जल्द ही रोड चालू करवाने का प्रयास करूंगा। धरने पर 8 महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी और सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।
वहीं आज धरने को समर्थन देने आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए स्थायी सड़क मार्ग शुरू किए बिना ही वैकल्पिक मार्ग को बंद कर देना सरकार की तानाशाही व ग्रामीणों के साथ अन्याय है। समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली ने कहा कि जब तक हमें स्थायी सड़क मार्ग नहीं मिल जाता हम धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि एनएच 9 से एनएच 52 का हाईवे बनना प्रस्तावित है। जिसके लिए सरकार जमीन एक्वायर कर रही है। गांव के सड़क मार्ग को इस हाईवे से जुड़वाने के लिए भी समिति काम करेगी। इस रोड से गांव का संपर्क और बढ़ेगा। धरने पर मुख्य रूप से का. इन्द्रजीत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा, का. सुरेंद्र मलिक राज्य सचिव माकपा, शकुंतला जाखड़ उपाध्यक्ष जनवादी महिला समिति, दिनेश सिवाच जिला सचिव माकपा, प्रदीप नेहरा आदि मौजूद रहे।