फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA inaugurated the renovation work of parks

Hisar News: विधायक ने पार्कों के नवीनीकरण कार्यों का शुभारंभ किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the renovation work of parks
हिसार में पार्कों के नवीनीकरण कार्यों के शुभारंभ पर पौधरोपण करतीं विधायक सावित्री जिंदल। 
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-33 पी-प्रथम (चरण-2) में पार्कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। विधायक सावित्री जिंदल ने शनिवार को इस कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्कों की स्वच्छता और रखरखाव में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

एचएसवीपी के उपनिदेशक राजवीर ने बताया कि इस विकास परियोजना के तहत 9 पार्कों में रेन शेल्टर की स्थापना, 7 पार्कों में टाइल वाली फुटपाथ, 2 पार्कों में चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। इन सभी पार्कों में घास की टर्फिंग, छायादार और सजावटी पेड़-पौधों और झाड़ियों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के खेलने के आधुनिक उपकरण, ओपन जिम की स्थापना, डस्टबिन एवं एफआरपी गार्डन बेंच लगाई जाएगी, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 210.30 लाख रुपये है। इसे तीन माह की निर्धारित अवधि में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर प्रवीन पोपली, एसडीओ पवन, जेई सुरेंद्र, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मवीर पान्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed