{"_id":"612406a38ebc3e74e77fbec6","slug":"mla-demand-that-kaimri-road-water-tank-link-with-bhakhra-canal-hisar-news-hsr6097012101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरी रोड जलघर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरी रोड जलघर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग
विज्ञापन
कैमरी रोड जलघर
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान शहर के महाबीर कॉलोनी व कैमरी रोड स्थित जलघरों के बारे में प्रश्न पूछा। विधायक ने कैमरी रोड जलघर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग रखी। जिससे जलघर को नियमित तौर पर पूरा पानी मिल सके। उन्होंने कैमरी रोड के जलघर के फिल्टर प्लांट को बदलकर नया लगाने की मांग रखी। सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने जवाब देते हुए बताया कि इन दोनों लजघर पर करीब 12 करोड़ रुपये का बजट खर्च प्रस्तावित है।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल में हिसार के जलघरों का सवाल उठाया। विधायक ने कहा कि कैमरी रोड का जलघर फिलहाल बालसमंद नहर से जुड़ा हुआ है। यह नहर एक महीने में 7 दिन चलती है। ऐसे में महीने में एक सप्ताह ही इस जलघर में पानी आता है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक होती है। जिस कारण पटेल नगर, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, डिफेंस कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पेयजल संकट हो जाती है। अगर इस जलघर को भाखड़ा नहर से इंडस्ट्रियल एरिया के पास जोड़ दिया जाए तो शहर में पानी की कमी नहीं आएगी। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि इस जलघर का फिल्टर प्लांट काफी पुराना गया है। इस फिल्टर प्लांट को बदलकर यहां नया लगाया जाए। विधायक ने पूछा कि महाबीर कॉलोनी के जलघरों की रिपेयरिंग, सफाई का काम कब तक पूरा होगा। इसके लिए कितना बजट मंजूर किया गया है।
जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारीलाल ने जवाब में कहा कि महाबीर कॉलोनी में जलघरों की विशेष मरम्मत, नवीनीकरण और गाद निकालने के लिए 4 सितंबर 2020 को 5.93 करोड़ के एक एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिस पर कार्य प्रगति पर है। कैमरी रोड में द्वितीय जलघर की विशेष मरम्मत/आवर्धन के लिए 30 जून 2021 को 7.13 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके लिए निविदा 25 अगस्त को खोली जाएगी। फिल्टर प्लांट बदलने के लिए निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल प्लांट की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।