{"_id":"6586884126f171ed770fbee6","slug":"mla-bhavya-and-ias-pari-get-married-blessing-ceremony-will-be-held-in-adampur-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhavya-Pari Wedding: विधायक भव्य और आईएएस परी शादी के बंधन में बंधे, आदमपुर में होगा आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhavya-Pari Wedding: विधायक भव्य और आईएएस परी शादी के बंधन में बंधे, आदमपुर में होगा आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम
Sat, 23 Dec 2023 12:42 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:42 PM IST
सार
पूर्व सांसद और बीजेपी के नेता कुलदीप बिश्नोई ने भव्य बिश्नोई की शादी के बाद 26 दिसंबर को आदमपुर में आशीर्वाद समारोह एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा गया है। आदमपुर में आयोजित होने वाले समारोह के लिए पिछले दस दिन से तैयारी चल रही है। जिसमें मंडी के सभी शेड बुक किए गए है।
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पौते आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई शुक्रवार की रात शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में आईएएस परी के संग फेरे लिए। रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्मों को पूरा किया। इस मौके पर दोनों परिवारों के लोग उपस्थित रहे। उदयपुर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में दोनों परिवारों के अलावा चुुनिंदा लोग ही आमंत्रित किए गए थे। 24 दिसंबर को पुष्कर में भी रिस्पेशन कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की ओर से 26 दिसंबर को आदमपुर में आशीर्वाद समारोह एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कुछ केंद्रीय मंत्री, सीएम मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, राजस्थान के विधायकों सहित अन्य वीआईपी लोगों के आने की संभावना है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने आदमपुर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
देसी घी की जलेबी से होगा स्वागत..
आदमपुर में आयोजित होने वाले समारोह के लिए पिछले दस दिन से तैयारी चल रही है। जिसमें मंडी के सभी शेड बुक किए गए हैं। लड्डू, बरफी, गुलाब जामुन, जलेबी, तैयार की जा रही हैं। देसी घी की जलेबी से मेहमानों का स्वागत होगा। जिसमें वीआईपी लोगों तथा वीवीआईपी लोगों के लिए दो अलग शेड बुक रहेंगे। अन्य लोगों के लिए करीब 30 स्थानों पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर भव्य-चैतन्य की दादी जसमा देवी, पिता कुलदीप बिश्नोई, मां रेणुका बिश्नाेई, ताऊ चंद्रमोहन, विधायक दूड़ाराम बिश्नोई सहित अन्य परिवार के लोग उपस्थित रहेंगे।
आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की शादी राजस्थान की रहने वाली आईएएस परी बिश्नोई के साथ हुई है। वहीं कुलदीप बिश्नोई के दूसरे बेटे क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई की शादी उत्तराखंड निवासी शिल्पी अरोड़ा के साथ होगी। दोनों की शादी होने के बाद आदमपुर में रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर भव्य -चैतन्य की दादी जसमा देवी, पिता कुलदीप बिश्नोई, मां रेणुका बिश्नाेई, ताऊ चंद्रमोहन, विधायक दुड़ाराम बिश्नोई सहित अन्य परिवारजन उपस्थित रहेंगे।
उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर धारा 144 लागू
जिलाधीश उत्तम सिंह ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ 26 दिसंबर को आदमपुर में होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल तथा आसपास क्षेत्र में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत ड्रोन/ग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। उक्त क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है।